एक तरफ फिल्म 'टॉक्सिक' की वजह से तारा सुतारिया सुर्खियों में बनी हुई हैं और दूसरी तरफ अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तारा सुतारिया ने अब इस वीडियो से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ कुछ ऐसा किया कि सभी हैरान रह गए। तारा सुतारिया और पैपराजी के बीच एक विवाद हो गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ है?
तारा और पैपराजी के बीच क्या हुआ?
दरअसल, तारा सुतारिया हाल ही में मुंबई के एक स्टोर पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। एक्ट्रेस और उनकी टीम जल्दबाजी में थी। दूसरी तरफ पैपराजी लगातार तारा सुतारिया से पोज करने और फोटो खींचवाने की डिमांड कर रहे थे। एक्ट्रेस उनसे बचते हुए आगे बढ़ रही थीं और तभी एक पैपराजी का फोन उनके बेहद करीब आ गया। ये देखकर तारा बेकाबू हो गईं और उन्होंने गुस्से में उस फोन को धक्का मारकर हटा दिया। उनका ये एक्शन और रिएक्शन अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Voompla (@voompla)
क्या पैपराजी ने जानकर लिया पंगा?
तारा सुतारिया ने अचानक से पैपराजी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है वो चर्चा में बना हुआ है। आपको बता दें, भले ही तारा का रिएक्शन थोड़ा लाउड था लेकिन पैपराजी भी जानकर वुन्हे तंग कर रहे थे। वो जिस तरह से तारा-तारा चिल्ला रहे थे सुनकर ऐसा ही लगेगा कि वो एक्ट्रेस को इरिटेट कर रहे हैं। ऐसे में उनका रिएक्शन आना भी लाजमी है। तारा इस रिएक्शन को देने के बाद अपनी टीम के साथ शांति से अंदर चली गईं। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने गॉसिप करना शुरू कर दिया है।
ट्रोल हुईं तारा
तारा का गुस्सा अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। उनके इस अंदाज को कुछ यूजर्स टॉक्सिक बता रहे हैं। एक्ट्रेस को घमंडी और ओवर एक्टिंग की दुकान तक कहा जा रहा है। जिस तरह से तारा सुतारिया ने पैपराजी के फोन पर अपना गुस्सा उतारा है, वो देखकर एक्ट्रेस को अब ट्रोल किया जा रहा है। तारा के इस रिएक्शन की हर जगह आलोचना हो रही है।