दिशा सालियान केस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। दिशा सालियान की मौत की मिस्ट्री इतनी उलझी हुई है कि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दिशा के साथ हुआ क्या था। दिशा सालियान के पिता बेटी की मौत के 6 साल बाद भी उसे के इन्साफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, इस मामले में CBI 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, एक्टर डिनो माेरिया और सूरज पंचाेली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब इन आरोपों के बीच एक्टर सूरज पंचाेली ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर दिया है।
दिशा सालियान पर आया सूरज पंचोली का बयान
सूरज पंचाेली ने लिखा, 'मैंने फैसला लिया है कि मैं इस बारे में बात करूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि पब्लिक डोमेन में कुछ फैक्ट्स साफ-साफ रखने जरूरी हैं। पिछले कुछ साल से, दिशा सालियान की मौत से जुड़ी कंट्रोवर्सी में मीडिया रिपोर्ट्स और स्टेटमेंट्स में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मैं ये साफ-साफ बोलना चाहता हूं! मैं अपनी जिंदगी में कभी दिशा सालियान से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट भी नहीं मिला। साथ ही मैं आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिला। ये सच में बहुत अनफेयर है और ये देखकर निराशा होती है कि मेरा नाम उस चीज में घसीटा जाता है, जिससे मेरा कोई लेना-देना ही नहीं है, खासकर जब इस मामले में मुझसे जुड़ा कोई सबूत नहीं है।'
CBI इन्वेस्टिगेशन का सपोर्ट में उतरे सूरज पंचोली
सूरज पंचाेली ने आगे लिखा, 'मैं लंबे समय से चुप था क्योंकि मैं मेरे बारे में लिखी सभी रिपोर्ट्स और स्टोरी पर रिएक्ट नहीं करना चाहता था। लेकिन जब एक ही चीज बार-बार होती है, तो आपको खुद के लिए बोलना पड़ता है। इस मामले में 4-5 साल पहले ही CBI/पुलिस पहले ही मेरी स्टेटमेंट ले चुकी है। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है! अगर किसी इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को दोबारा मुझसे पूछताछ करनी है तो मैं सहयोग देने के लिए तैयार हूं। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि मेरा नाम घसीटने से पहले फैक्ट्स चेक किए जाएं। मैं दिशा सालियान की मौत से केस में एक फेयर CBI इन्वेस्टिगेशन का सपोर्ट करता हूं। साथ ही मुझे लगता है कि उस मामले की भी जांच होनी चाहिए, जिसमें झूठे नरेटिव्स फैलाए जा रहे हैं क्योंकि किसी की मौत दूसरे की प्रतिष्ठा को बर्बाद होने का कारण नहीं बननी चाहिए वो भी बिना सबूतों के।'
View this post on Instagram
A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)
लोगों को सूरज पंचोली ने दी सलाह
सूरज पंचाेली ने अपने इस लंबे-चौड़े पोस्ट के आखिर में लिखा, 'जो भी इसे पढ़ रहे हैं प्लीज न्यूज या सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज पर विश्वास न करें। हेडलाइन सबूत नहीं होती। डिबेट सबूत नहीं होती। अगर किसी ने टीवी पर कुछ कहा तो वो सच नहीं हो जाता। किसी की जिंदगी या किरदार पर राय बनाने से पहले जांच कर लें क्योंकि टीवी पर जिस भी नाम पर चर्चा चल रही है, वो एक इंसान है और उसकी भी एक जिंदगी और एक परिवार है। मुझे कानून पर भरोसा है। मुझे जांच कर रही एजेंसियों पर यकीन है और मुझे लगता है कि सच बाहर आ ही जाएगा। फैक्ट्स को बोलने दें। जांच को बोलने दें। सच को बोलने दें। जय हिंद।'