गणपति बप्पा के आते ही पूरे देश में खुशियां ही खुशियां छा गई हैं। लोगों ने बड़े ही धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया। बॉलीवुड सेलेब्स पर भी भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है। सलमान खान के लगातार बप्पा के दर्शन और आरती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोहेल खान ने भी इस बार अपने घर पर बप्पा को बिठाया था और बीती रात विसर्जन कर दिया। विसर्जन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सलमान खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। इस बार सलमान खान के लुक ने नहीं बल्कि उनके आरती करने के स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं। 

विसर्जन में सलमान से हुई कौन-सी भूल 

दरअसल, विसर्जन से पहले बप्पा की आरती करते समय सलमान खान से एक बड़ी चूक हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान वैसे तो आरती बड़े दिल से कर रहे थे, लेकिन वो अनजाने में एक बड़ी गलती कर बैठे। सलमान खान की इस भूल को सबसे पहले उनकी छोटी बहन अर्पिता ने नोटिस किया और फौरन अपने भाई को गलती ठीक करने को कहा। हुआ ये कि सलमान खान बप्पा की आरती कर रहे थे और उन्हें शायद पता नहीं था कि आरती कैसे करते हैं। 

अर्पिता ने सलमान को बताई उनकी गलती 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान बप्पा की उलटी आरती कर रहे हैं। चेहरे पर मुस्कान लिए बड़े ही प्यार से आरती करते हुए सलमान भूल गए कि आरती किस दिशा से की जाती है। लेकिन जैसे ही अर्पिता का ध्यान गया कि उनके बड़े भाई आरती ठीक तरह से नहीं कर रहे, वैसे ही अर्पिता ने भाई को टोका और उन्हें समझाया कि आरती कैसे करनी है। इसके बाद सलमान खान ने फौरन अपनी भूल सुधार ली। एक्टर इसके बाद ठीक से आरती करने लगे और साथ ही बहन को देखते हुए नजर आए। 

#WATCH | Actor Salman Khan participated in 'aarti' at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan. (Source: Salman Khan's PR team) https://t.co/xWemo7VKIA
— ANI (@ANI) September 16, 2026


सलमान की उलटी आरती पर फैंस के रिएक्शन 

अब ये वीडियो देख कुछ लोग जहां सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो सलमान के सपोर्ट में उतर आए हैं। मुस्लिम होकर भी सलमान खान को बप्पा की आरती करते देख लोग उनकी इस छोटी-सी गलती को नजरअंदाज करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उनका इरादा नेक था और वो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। ऐसे में सलमान खान की मासूमियत पर फैंस एक बार फिर फिदा हो गए हैं।