सलमान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिल की बात करते हुए नजर आते हैं। ट्रोलर्स को जवाब देना हो या फिर अपना दुख बयां करना हो, सलमान खान अपनी फीलिंग्स को सबके सामने जाहिर कर देते हैं। एक बार फिर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। सलमान इस बार भावुक होकर अपने जज्बात दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे सलमान जिंदगी की कश्मकश में उलझकर रह गए हैं। 

सलमान खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट 

आपको बता दें, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक इमोशनल गाना चल रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ के किनारे पर बैठा है और गाना चल रहा है, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो कल चाहिए था, वो आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तो रात नहीं थी, अब वक्त है तो नींद नहीं है। जब भूख लगी तो खाना नहीं था, अब खाना है तो भूख नहीं।'

जिंदगी को लेकर सलमान का पोस्ट 

इस वीडियो में आगे आता है, 'ये कैसी जिंदगी है? जो मिले को कम लगता है, जो ना मिले उसकी याद आती है और जो मिल जाए वो गम लगता है। जब खाना नहीं था तो भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं। जब वक्त था तो पैसा नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं।' सलमान खान ने जब इस वीडियो को शेयर किया तो फैंस भी भाईजान को लेकर टेंशन में आ गए। वो अचानक इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं, हर कोई ये जानना चाहता है। 

फैंस भी पड़े चिंता में 

आपको बता दें, इस क्रिप्टिक पोस्ट को शेयर करने से पहले सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने भाई सोहेल खान के घर पर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सिर कपड़े से ढाका हुआ था। इतना ही नहीं बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में भी सलमान ने सिर पर हैट लगा रखी थी। उनका ये स्टाइल और अब वक्त को लेकर किया ये पोस्ट फैंस को कंफ्यूज कर रहा है।