प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ पर निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने खुद अपने हाथ पर निक के नाम की मेहंदी लगाई थी और फिर फिल्मी अंदाज में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान निक अपनी बेटी मालती पर भी खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के नाम एक स्पेशल पोस्ट लिखा है और पूरी दुनिया के सामने उनकी तारीफ की है। निक ने कुछ ऐसा किया कि प्रियंका उनके गुणगान गाने से खुद को रोक नहीं पाईं और अब उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने सुनाई करवा चौथ की कहानी
प्रियंका चोपड़ा ने निक को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से करवा चौथ की कुछ हैप्पी पिचर्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका लाल सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने इस खास दिन पर लाल चूड़ियां, सिंदूर और बिंदी के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। अपने पति की लम्बी उम्र के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ व्रत नहीं किया बल्कि पूरा श्रृंगार भी किया है। निक भी इंडियन आउटफिट में प्रियंका के लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। साथ ही मालती भी अपनी मम्मी से मैचिंग आउटफिट में नजर आई।
निक ने प्रियंका का करवा चौथ बनाया खास
अब इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे कहे बिना वो घर आ गए... उन्हें पता था कि ये मेरे और मालती के लिए कितना मायने रखता है। उसने अपना टूर इस तरह सेट किया कि वो करवा चौथ पर घर पर ही रहें... मेरे पार्टनर जैसा कोई नहीं है... आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले... हैप्पी करवा चौथ।' अब भारतीय न होते हुए भी निक जिस तरह से इस कल्चर को अपना रहे हैं और प्रियंका की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रख रहे हैं, वो सभी का दिल जीत रही हैं।
पोस्ट हुआ वायरल
अब निक की इस क्यूटनेस की तारीफ सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को इंटरनेट पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है। शादी के 8 साल बाद भी इन दोनों का कमिटमेंट और प्यार देखकर फैंस इन पर फिदा हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस का प्यार बरस रहा है।