करवा चौथ पर कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। संजय लीला भंसाली ने कुछ ऐसा कर डाला है कि लोग हैरान रह गए हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से करवा चौथ के दिन एक खास पोस्ट शेयर किया गया। भंसाली प्रोडक्शंस ने करवा चौथ पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं। इतना ही नहीं भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने इस पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग तक कर दिया। अब ये देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं।
भंसाली प्रोडक्शंस का पोस्ट हुआ वायरल
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिएक्शन तो अभी तक इस पोस्ट पर नहीं आया, लेकिन उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर अगर आप नजर डालेंगे तो आपको भी हंसी नहीं रुकेगी। आपको बता दें, करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शंस ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'हम दिल दे चुके सनम' की कुछ आइकोनिक फोटोज शेयर की हैं। ये करवा चौथ का सीन है, जब ऐश्वर्या ने फिल्म में सलमान के लिए व्रत किया था।
यूजर्स ने लिए मजे
अब ये पोस्ट देखकर लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अगर दोनों ने कोलाब एक्सेप्ट कर लिया।' एक ने लिखा, 'अबे ये किस-किस को टैग कर दिया।' एक ने कहा, 'क्या ऑडेसिटी है?' तो कोई बोला, 'अभिषेक को भी टैग करो।' तो एक ने कमेंट किया, 'संजय लीला भंसाली आग से खेल रहे हैं।' एक ने कहा, 'यह पिक्चर दिखाकर क्या साबित करना चाहते हो?' कोई बोला, 'भाई के जख्म ताजा हो गया।'
ताजा हो गईं फैंस की यादें
अब इस पोस्ट पर कुछ इसी तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। लोग इसे देखकर अभिषेक को ज्यादा याद कर रहे हैं और यही बोल रहे हैं कि काश सलमान और ऐश्वर्या ये कोलाब एक्सेप्ट कर लें। आपको बता दें, आज भी सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आती है। इस फिल्म में दोनों के इमोशंस लोगों को इतने रियल लगे थे कि अभी तक इस पर चर्चा होती है।