BJP States Incharge Name Announced: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज दोपहर 36 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी-सह-प्रभारी के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी तब तय की है, जब आगामी महीनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा ने यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी है। वहीं, राम माधव को उत्तराखंड और सतीश पूनिया पंजाब का प्रभारी बनाए गए। इसके अतिरिक्त पार्टी ने 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्ति की। पार्टी की सूची में चुनाव वाले राज्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विनोद तावड़े को UP; स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का प्रभार, BJP ने की 36 राज्यों के लिए प्रभारी-सह प्रभारी की घोषणा
भाजपा ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 36 राज्यों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी द्वारा विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, राम माधव को उत्तराखंड, सतीश पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी गई है।