'बिग बॉस सीजन 20' में नॉमिनेशन टास्क काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते 'बिग बॉस' ने सबसे 2 नाम पूछने की जगह टास्क में बदलाव किया है। मेकर्स ने ऐसी चाल चली है कि करीब-करीब 1 दर्जन लोग इस शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले हैं। आपने अभी तक लेटेस्ट प्रोमो तो देख ही लिया होगा। इस बार 'बिग बॉस' ने नॉमिनेशंस की प्रक्रिया में 2-2 कर कंटेस्टेंट्स को कांफ्रेंस रूम में बुलाया है। आपसी सहमति से एक को नॉमिनेट और एक को सुरक्षित होने का मौका मिलेगा। हालांकि, अगर दोनों कंटेस्टेंट्स में आपसी सहमति नहीं हो पाती है तो दोनों ही नॉमिनेट हो जाएंगे। 

नॉमिनेशन टास्क में क्या होगा?

तो चलिए जानते हैं टास्क में क्या-क्या होने वाला है और मेकर्स किसके साथ किसको बुलाएंगे। कौन जिद्द पर अड़ेगा और कौन दोस्ती के लिए अपनी कुर्बानी देगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते सिर्फ 3 लोग ही नॉमिनेशन से सुरक्षित होंगे। इनमें से एक तो गुल्लू होंगे क्योंकि गुल्लू इस हफ्ते घर के कैप्टन हैं और कैप्टन नॉमिनेशन से सुरक्षित होता है। वहीं, बाकी जोड़ियों की बात करें तो एक जोड़ी होगी रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे की। इन दोनों में आपसी सहमत नहीं हो पाएगी और दोनों ही अपने लिए लड़ती रहेंगी। आखिर में रीति और आम्रपाली दोनों को ही नॉमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। 

जोड़ी में बुलाकर किया जाएगा नॉमिनेशन टास्क 

अगली जोड़ी माही विज और अर्शिफा खान की होगी। दोनों की दोस्ती शो में देखने को मिल रही है, ऐसे में माही खुद को नॉमिनेट कर अर्शिफा को सुरक्षित करने का फैसला लेंगी। अगला नंबर आसिफ खान और स्काउट का होगा, जहां स्काउट दोस्ती के लिए खुद बलिदान देंगे और आसिफ को इसब हफ्ते बेघर होने से बचा लेंगे। अमन गांधी और कनिका मान इस टास्क में आपसी सहमति पर नहीं आ पाएंगे और दोनों ही नॉमिनेट हो जाएंगे। काजी तौकीर और उदिति सिंह भी दोस्ती को गेम के ऊपर रखेंगे और अपने-अपने लिए लड़ेंगे। ऐसे में दोनों ही नॉमिनेट होने वाले हैं। 

11 घरवाले होंगे नॉमिनेट 

आखिर में यंग, लव और मैरी कॉम को एक साथ बुलाया जाएगा और गहरी दोस्ती होने के बावजूद आपसी सहमति न होने के कारण तीनों ही नॉमिनेट हो जाएंगे। यानी इस हफ्ते सिर्फ गुल्लू, अर्शिफा खान और आसिफ खान ही नॉमिनेशन से खुद को बचा पाए हैं और बाकी 11 घरवाले इस हफ्ते नॉमिनेशंस के खतरे में रहेंगे। पिछले हफ्ते सिर्फ 2 लोग ही नॉमिनेट हुए थे और इस हफ्ते 11 लोग नॉमिनेट होंगे, तो एंटरटेनमेंट भी बढ़ जाएगा।