'बिग बॉस' के घर में दो चीजें देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। पहला सच्चे रिश्ते और दूसरा बेनकाब होते चेहरे। इस शो का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा है कि ज्यादा दिन यहां किसी की एक्टिंग टिक नहीं पाती। खासकर टास्क के दौरान लोगों को समझ आ जाता है कि कौन अपना है और कौन अपने होने का दिखावा कर रहा है। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में मैरी कॉम के साथ भी हुआ। एक पल के लिए ऑडियंस को भी लगा था कि इस हफ्ते मैरी कॉम ही घर की नई कैप्टेन बनेंगी, लेकिन उन्हें ऐसा धोखा मिला कि सभी हैरान रह गए।  

कैप्टेंसी टास्क में मैरी कॉम को दिखाए गए सपने 

आपको बता दें, इस हफ्ते एक टास्क जीतकर यंग के ग्रुप को कैप्टेंसी की दावेदारी का मौका मिला था। 'बिग बॉस' ने आपसी सहमति से इस ग्रुप से 3 नाम मांगे, जो कैप्टेन बन सकते हैं। ऐसे में यंग और स्काउट खुद की पीछे हट गए और आम्रपाली दुबे ने खुलकर कैप्टेन बनने की इच्छा जाहिर की। हालांकि, आम्रपाली सिर्फ इसलिए पीछे हट गईं क्योंकि उनका ग्रुप रीति तिवारी को बचाने के लिए एक नाम उनका देना चाहता था और दूसरा लव गिल का। साथ ही एक नाम मैरी कॉम का आया क्योंकि किसी भी घरवाले ने उन्हें रिजेक्ट नहीं किया था। मैरी कॉम के कैप्टेन बनने से किसी को भी आपत्ति नहीं थी। 

मैरी कॉम को अपनों और परायों ने दिया झांसा 

ऐसे में ये तीनों दावेदार बने थे और बाद में रीति आउट हो गईं और गुल्लू को तो मेकर्स ने दोबारा कैप्टेंसी की रेस में उतार ही दिया था। आपको बता दें, किचन एरिया में दूसरे ग्रुप वाले खुलकर ये बोलते हुए नजर आए कि वो मैरी कॉम को सपोर्ट करेंगे। काजी तौकीर और उनके दोस्तों ने कहीं न कहीं मैरी कॉम को यकीन दिला दिया था कि इस बार तो उन्हीं की सरकार बनेगी। दूसरी तरफ उनका ग्रुप भी उन्हें ही सपोर्ट में खड़ा था। हालांकि, जब 'बिग बॉस' ने एक-एक कर घरवालों से उनका फैसला पूछा तो सबकी असलियत सामने आ गई।

मैरी कॉम ने आखिर में मिला सबसे धोखा 

एक सर्कल में लव खड़ी थीं, एक में मैरी कॉम और तीसरे में गुल्लू। घरवालों को उस सर्कल में जाकर खड़ा होना था जिसे वो घर का अगला कैप्टेन बनाना चाहते हैं। इस दौरान एक पूरा ग्रुप गुल्लू के सर्कल में खड़ा हो गया और मैरी कॉम के सारे दोस्त लव के सर्कल में चले गए। मैरी कॉम को सिर्फ एक कंटेस्टेंट का सपोर्ट मिला और वो थीं रीति तिवारी। ये देखकर न सिर्फ ऑडियंस बल्कि मैरी कॉम को भी तगड़ा झटका लगा। ऐसा लगा जैसे एक झटके में पूरे घर ने उनका साथ छोड़ दिया। सभी के वादे एक मिनट में झूठे साबित हो गए और आखिरी वक्त में मैरी कॉम को दोनों ग्रुप से धोखा मिल गया।