'बिग बॉस 20' शुरू होते ही लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो चुके हैं। पूरा घर आग उगल रहा है। इसी बीच 2 कंटेस्टेंट्स में स्पार्क दिखाई देने लगा है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही 'बिग बॉस' के इस सीजन में फैंस को रोमांस देखने को मिल सकता है। वैसे भी हर सीजन में 'बिग बॉस' के घर में कुछ कपल बन ही जाते हैं। ऐसे में इस बार लग रहा है कि एक लव स्टोरी जल्द ही शुरू हो जाएगी। अब जिसके बीच रोमांस की चिंगारी नजर आ रही है वो कोई और नहीं बल्कि कनिका मान और गुल्लू यानी कुशल तंवर हैं। 

गुल्लू और कनिका में दिखी केमिस्ट्री 

इन दोनों ने अभी तक प्यार का इजहार तो नहीं किया है, लेकिन ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। शो के पहले दिन से दो नो साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए भी इस दौरान कई बार ये बोलते हुए नजर आ चुके हैं कि गुल्लू उनका दोस्त है, लेकिन कनिका की वजह से वो उनसे ज्यादा बात नहीं करता। हाल ही में यंग डीएसए ने ये भी कहा था कि कनिका को शो से निकलना होगा और उसके बाद गुल्लू उनकी टीम में होगा और लॉयल्टी भी दिखाएगा। इसके अलावा ईशा रिखी और अर्शिफा खान भी गुल्लू और कनिका के बीच की केमिस्ट्री पर बातें करते हुए नजर आए। 

ईशा ने कनिका से पूछा दिल का हाल 

जिस तरह से गुल्लू अक्सर कनिका को चौधराइन कहकर बुलाते हैं अब उसका ईशा और अर्शिफा मजाक बनाते हुए दिखे। अर्शिफा ने मजाक-मजाक में बताया कि ये दोनों कैसे बातें करते हैं। इसके बाद गुल्लू इस बारे में बात करते हुए शर्माते दिखे। वहीं, जब ईशा रिखी ने ये मुद्दा कनिका मान के सामने छेड़ा तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि उन्हें गुल्लू पसंद हैं। कनिका ने साफ कहा कि वो नहीं चाहतीं कि शो पर उनका नाम किसी के भी साथ जुड़े। दरअसल, वो 'बिग बॉस' में इंडिविजुअल खेलना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने ईशा को उनका नाम किसी से भी न जोड़ने की नसीहत दी। 

क्या आगे परवान चढ़ेगा दोनों का प्यार?

जिसके बाद ईशा ने भी अर्शिफा खान को गुल्लू को इस तरह से चिढ़ाने से मना कर दिया। वहीं, फैंस को अभी भी लगता है कि आगे जाकर शायद इन दोनों के बीच रोमांटिक एंगल शुरू हो सकता है। अब ये जोड़ी बनती है या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। वैसे भी इस घर में रिश्ते पल-पल में बदलते हैं।