'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स फैंस को ये शो देखने पर मजबूर कर रहे हैं। सलमान खान के इस रियलिटी शो का पहला नॉमिनेशन हो चुका है। साथ ही दर्शकों ने अपना फैसला भी सुना दिया है। पहले एविक्शन में 4 हसीनाओं पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी थी। कनिका मान, उदिति सिंह, अर्शिफा खान और लव गिल में से किसी को इस हफ्ते एविक्ट होने था। हालांकि, चारों कंटेस्टेंट्स इस एविक्शन से बच गए क्योंकि इस सीजन में मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को 1 जीवन दान दिया हुआ है। यानी सभी के पास एक एक्स्ट्रा मौका है एविक्शन से बचने का।
कनिका और उदिति खतरे में!
वहीं, अब शो में 2 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो एक जीवन दान खो चुके हैं। इन 2 कंटेस्टेंट्स के पास अब सिर्फ एक ही मौका बचा है। अगर एक बार गलती हुई तो इन दोनों को शो से बाहर होने से कोई ही रोक नहीं पाएगा। आपको बता दें, ये दोनों कोई और नहीं बल्कि कनिका मान और उदिति सिंह हैं। उदिति को दर्शकों ने सबसे कम वोट दिए हैं, जिसके चलते उनकी एक लाइफलाइन उनसे छीन गई है। वहीं, कनिका की कुर्बानी हर्ष मचारे उर्फ यूंग डीएसए ने कप्तान बनने के लिए दे दी थी।
दोनों की एक लाइफलाइन हुई कम
यानी कनिका और उदिति अब दोनों खतरे में हैं। इन दोनों को अपना गेम सुधारना होगा नहीं तो ये दोनों शो से बाहर हो सकती हैं। खासकर उदिति के लिए खतरा ज्यादा है क्योंकि वो शो में बेहद ही कम नजर आ रही हैं और उनकी पर्सनालिटी भी फैंस को ज्यादा एंटरटेनिंग नहीं लग रही। ऐसे में ऑडियंस के लिए उन्हें वोट देना भी मुश्किल है। दूसरी तरफ कनिका मान लोगों से जमकर पंगे ले रहे हैं। उनकी और यूंग डीएसए की बिल्कुल भी नहीं बन रही। ऐसे में उन के लिए ये दुश्मनी भी भारी पड़ सकती है।
पासिंग शॉट्स देना उदिति को पड़ेगा महंगा!
कनिका को इस वक्त हर कदम फूंक-फूंककर रखना चाहिए क्योंकि उनके पास फैंस का तो सपोर्ट है, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के पास अगर पॉवर आई तो उन के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। वहीं, उदिति को इस समय सबसे ज्यादा दिखने और लोगों के दिल जीतने की जरूरत है। अगर वो शो में चुपचाप पासिंग शॉट्स देती रहीं तो वो दिन दूर नहीं है जब उनका शो से टाटा-बाय-बाय हो जाएगा।