'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी टास्क में खूब बवाल हुआ। घरवाले कभी कंफ्यूज तो कभी त्याग करने वाले महान प्राणी बनते नजर आए। कुछ लोगों ने टास्क जितने के लिए मैनिपुलेशन का सहारा लिया, तो कोई सरेआम दोगलापन दिखाते हुए नजर आया। इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में दर्शकों को भरपूर मसाला मिला। साथ ही सबके नकाब भी उतर गए। सबसे बड़ा पर्दाफाश तो इस टास्क में माही विज का हुआ है। उन्होंने इस शो में ऐसा दोगला चेहरा दिखाया है, जो फैंस को जरा भी पसंद नहीं आएगा।
माही विज निकलीं झूठी
माही विज पिछले 2 हफ्ते से जो अपना पॉइंट ऑफ रख रही हैं और अचानक उन्होंने उससे पलटी मार ली है। आपको याद होगा कि पहले हफ्ते में माही विज और यंग की दोस्ती कितनी अच्छी थी, इसके बाद घर के दूसरे कैप्टेन को चुनने के लिए टास्क हुआ जिसमें माही अपने भाई जैसे दोस्त यानी यंग के खिलाफ ही खेलती नजर आईं। यंग को ये देखकर झटका लगा और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हालांकि, माही ने अपनी इस चालाकी को ये कहकर छुपाने की कोशिश की कि वो बस चाहती थीं कि दूसरे लोगों को भी कैप्टेन बनने का मौका मिले।
माही विज ने ऐन मौके पर मारी पलटी
माही बार-बार शो में ये बात दोहराती हुई नजर आई हैं कि वो यंग को सिर्फ इसलिए टारगेट कर रही थीं क्योंकि वो एक बार कैप्टेन बन चुके हैं और दूसरों को भी कैप्टेन बनने का फेयर चांस मिलना चाहिए। कुछ लोग तो माही की इस बात से इतना मैनिपुलेट हो गए कि वो भी टास्क में यंग के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। कैप्टेंसी टास्क में जब घरवालों को एक-एक कर उम्मीदवारों को रिजेक्ट करना था तब भी माही ने यंग को इसलिए रिजेक्ट किया कि वो कैप्टेन रह चुके हैं। हालांकि, अब जब फाइनल फैसला लेने की बारी आई तो माही विज ने अपनी सहूलियत के हिसाब से सोच बदल ली।
माही विज का दोगलापन आया सामने
इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क के आखिर में जब 'बिग बॉस' ने सभी से एक-एक कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सर्किल में जाकर खड़े होने को कहा, तो माही गुल्लू के पास जाकर खड़ी हो गईं। माही शायद ये बात भूल गईं कि गुल्लू ही पिछले हफ्ते घर के कैप्टेन थे। माही को यहां गुल्लू को दोबारा कैप्टेन बनाते हुए ध्यान नहीं रहा कि दूसरे लोगों को भी मौका मिलना चाहिए और ये बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अनफेयर हो रहा है। यानी 2 हफ्तों से उन्होंने जो रट लगा रखी थी कि हर बार नया कैप्टेन होना चाहिए, अपना दोस्त देखते ही उन्होंने वो रट छोड़ दी। माहि का दोगलापन यहां ऑडियंस को साफ नजर आ गया।