गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में काफी समय से खटास आ रखी है। दोनों पिछले काफी समय से अपनी शादी में आ रही समस्याओं के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा लगातार बयान दे रही हैं कि उनका घर टूट रहा है। वो अक्सर अपने पति गोविंदा के अफेयर की चर्चा करती हैं और उन पर सरेआम आरोप लगाती हैं। तो दूसरी तरफ गोविंदा किसी भी अफेयर से इंकार करते हुए अपनी सफाई देते नजर आते हैं। अब इस मामले पर सुनीता आहूजा का नया बयान सामने आया है। इस बार सुनीता ने खुलकर Gen Z बच्चों, औरतों और मीडिया से मदद की गुहार लगाई है।
फिर भड़का गोविंदा और सुनीता के बीच का विवाद
आपको बता दें, हाल ही में गोविंदा को मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। ये देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया कि बीवी को छोड़ वो अपनी को-स्टार के साथ बप्पा के मंदिर पहुंचे हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, एक्टर ने सफाई देते हुए अब साफ किया है कि पहले भी वो अपनी हिरोइन के साथ दर्शन के लिए जाते थे और फिल्म हिट होती थी। ये उनके लिए लकी है।
सुनीता ने सरेआम लोगों से मांगी मदद
वहीं, अब सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए एक खास संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वो भुवनेश्वर, काली माता रानी के दर्शन करने आई हैं। काली मां सारे राक्षसों का नाश करती हैं और उनके जीवन में भी कई राक्षस हैं। सुनीता चाहती हैं कि महाकाली उन राक्षसों का भी नाश करें। सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मीडिया में आने के चक्कर में वो अपनी पब्लिसिटी कर रहे हैं। अब मैं मीडिया से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप सब इनका सपोर्ट न करें। अगर आपके घर के बेई या बहू को ये दिन देखना पड़ता, तो आप क्या करते?'
Gen Z बच्चों, महिलाओं और मीडिया से मांगी मदद
सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि जितने भी Gen Z बच्चे और औरतें मुझे सपोर्ट करें। जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं है। मेरा घर बिना बात टूट रहा है और मैं चाहती हूं कि औरतें और सारे Gen Z बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि आप ये चीज आगे न बढ़ाएं। आप लोगों को मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से मांगने आई हूं कि जो मेरा घर बर्बाद रही है माता उसे देखे। राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी है और मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए।'