(By- Sundeep Kochar) अपने फैसले पर आज आपको यकीन रखना होगा। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। ध्यान रहें कि अलग नजरिया आपको कामयाबी की दिशा में ले जा सकता है। खुद को सवालों के घेरे में खड़ा कर समय बर्बाद न करें। साथ ही दूसरों से अपनी तुलना बंद कर दें। आपको खुद पर ध्यान लगाना है ओर कामयाबी को मापने का तरीका बदलना है। 

मेष

आप अपने पुराने वर्जन से आगे बढ़ रहे हैं। अपने अंदर जो बदलाव हो रहे हैं उन्हें अपना लें, चाहे वो कितने भी अजीब क्यों न लगें। पर्सनल ग्रोथ कम ही कम्फर्टेबल महसूस होती है, लेकिन इससे हमेशा कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

वृषभ

आपकी प्रियोरिटीज बदल रही हैं और यह बिल्कुल नेचुरल है। उन उम्मीदों को छोड़ दें जो आपके हालातों से मेल नहीं खातीं, इससे अच्छा ऐसे अनुभवों के लिए तैयार रहें जो आपके मौजूदा मूल्यों से मिलती हों।

मिथुन

एक नया नजरिया आपकी पुरानी स्थिति को देखने का तरीका बदल सकता है। जो हुआ उसे सोचने से अच्छा इस पर ध्यान लगाएं कि आपने कितना कुछ सीखा है और अब आपके पास कितने मौके हैं।

कर्क

आपने खुद पर सवाल उठाते हुए काफी समय बर्बाद कर दिया है। आज आपको अपनी हिम्मत पर भरोसा रखना है और अपनी इमोशनल स्ट्रेंथ को पहचानना है और कॉन्फिडेंस के साथ ऐसे फ्यूचर की ओर बढ़ना है जो आपकी असली कीमत दर्शाता हो।

सिंह

दिखावा करने की जगह असलियत अपनाने से ही कामयाबी मिलती है। दुनिया को दिखा दें कि आप कौन हैं। ध्यान रखें कि सोच-समझकर बनाए गए परफेक्शन से ज्यादा असली कॉन्फिडेंस चमकता है।

कन्या 

दूसरों की जर्नी से अपनी कामयाबी को तोलना बंद करें। आपने जो भी सबक सीखे हैं वो आपको आज के लिए तैयार करते हैं, इससे आपके रास्ते कीमती और सराहनीय बन जाते हैं। 

तुला

एक सच्चे फैसले से ही बदलाव की शुरुआत होती है। दूसरों को खुश करने से अच्छा वो करें जिससे आपको खुशी मिलती है। इससे आपके मन में संतुलन बना रहेगा और ये आपको इससे हर अहम कदम उठाते समय मार्गदर्शक मिलेगा।

वृश्चिक

हर चुनौती का सामना करते हुए आप आगे बढ़ गए हैं और विकसित हुए हैं। आप जो बन गए हैं उस पर यकीन रखें क्योंकि अब आपका दिमाग उन डरों से ज्यादा बड़ा है, जो आपको कभी रोककर रखते थे।

धनु

आप ढेर सारे कॉन्फिडेंस के साथ एक नया चैप्टर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। उत्साह के साथ नए बदलाव का स्वागत करें। ध्यान रखें कि हर नया अनुभव आपकी समझ को बढ़ाता है और मज़ेदार संभावनाओं के करीब ले आता है।

मकर

क्या हासिल हुआ है सिर्फ इससे कामयाबी नापी नहीं जाती बल्कि पर्सनल ग्रोथ भी मायने रखती है। इस पर ध्यान दें कि आप कितना दूर आ चुके हैं और आज अपने इसी कॉन्फिडेंस को अगले गोल को मोटीवेट करने दें।  

कुंभ

आपका व्यक्तित्व ही खूबसूरत भविष्य को आकार देगा। ये सवाल उठाना बंद कर दें कि आप कहीं फिट होते हैं या नहीं और अपनी उन खूबियों का जश्न मनाएं जो आपके नजरिए को कीमती और अलग बनाती हैं।

मीन

अंदर ही अंदर हो रहे उस बदलाव पर यकीन रखें। अगर आज आपको कामयाबी मिलती न दिखे तब भी याद रखें कि सोचकर लिया हुआ हर फैसला आपको एक खुशनुमा भविष्य की ओर लेकर जा रहा है।