राजपाल यादव चेक बाउंस केस में बुरी तरह फंसे हुए हैं। काफी समय से वो इस मामले को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर के व्यवहार को लेकर टिप्पणी की है और साथ ही इस मामले में उन्हें 2 हफ्ते का समय दे दिया है। कोर्ट ने राजपाल यादव को ये आखिरी मौका दिया है। अगर इस बार पैसे जमा नहीं किए तो राजपाल यादव को जेल जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस बार राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार फटकार पड़ी है।
राजपाल यादव को मिला 2 हफ्ते का वक्त
आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में 2 हफ्ते में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आखिरी चांस दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस केस में राजपाल यादव का पिछला व्यवहार भरोसे के लायक नहीं है। जिसके बाद राजपाल यादव के वकील ने उनका बचाव करते हुए कोर्ट को यकीन दिलाया कि एक्टर तय समय के भीतर 2 करोड़ रुपये जमा कर देंगे। ऐसे में अब कोर्ट ने एक्टर को 2 हफ्ते का तय समय दिया है।
राजपाल यादव कोर्ट में कर रहे ड्रामा और एक्टिंग!
आपको बता दें, कोर्ट का कहना है कि राजपाल यादव ड्रामा और एक्टिंग करने में एक्सपर्ट है। इतना ही नहीं राजपाल यादव पर कोर्ट में भी एक्टिंग करने के आरोप हैं। दूसरी तरफ राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। 5 अक्टूबर को ही अब अगली सुनवाई होगी। 5 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि राजपाल यादव का इस केस में आगे क्या होगा।
बॉलीवुड का मिल चुका सपोर्ट
आपको बता दें, जब इस मामले में राजपाल यादव जेल गए थे तो पूरा बॉलीवुड उनके सपोर्ट में उतर आया था। सोनू सूद से लेकर सलमान खान तक कई बड़े सेलेब्स राजपाल यादव का सहारा बन चुके हैं। राजपाल यादव ने बाद में इन लोगों का आभार भी जताया था। कई स्टार्स ने राजपाल यादव को फिल्मों में अच्छा काम देने और उनकी फीस बढ़ाने की गुजारिश भी की थी।