दिशा सालियान की मौत के मामले में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान लगातार बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए जंग लड़ रहे हैं। बेटी की मौत के 6 साल बाद भी दिशा सालियान के पिता का हौसला टूटा नहीं है, बल्कि उनका गुस्सा और उनकी तकलीफ अब इस लड़ाई में उनकी ताकत बन गए हैं। सतीश सालियान के लगातार प्रयासों के बाद CBI ने 17 लोगों के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। अब सतीश सालियान का इस मामले पर एक तीखा बयान सामने आया है।
दिशा सालियान मामले में आया पिता का बयान
दिशा सालियान ने अब अपनी बेटी के दोषियों के नाम बताए हैं और उनके लिए सख्त सजा की मांग की है। मंगलवार को सतीश सालियान ने कई हाई-प्रोफाइल नाम देते हुए उनकी उम्रकैद या मौत की सजा की बात रखी है। सतीश सालियान ने बेटी की मौत के मामले में अधिकारियों को अपने बयान देते हुए उन सभी के नाम बताए हैं, जिनपर उन्हें शक है। इसमें सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, परमबीर सिंह, रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उद्धव ठाकरे जैसे बड़े शामिल हैं।
उम्रकैद या मौत की सजा की रखी मांग
अब इन सबके नाम अधिकारियों को अपने बयान सौंपने के बाद दिशा सालियान के पिता ने मीडिया से कहा है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। दोषियों को कानून से सजा मिलनी चाहिए। सतीश सालियान ने इस दौरान ये भी कहा कि जिस तरह उनकी बेटी की इज्जत छीनी गई है, बिल्कुल वैसे ही उसके दोषियों की भी इज्जत छीनी जाएगी। दिशा सालियान के पिता ने साथ ही ये भी मांग रखी कि दोषियों को उम्रकैद या फिर मौत की सजा होनी चाहिए। अब दिशा सालियान के पिता का ये बयान सुर्खियों में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'मैं लंबे समय से चुप रहा...', दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने पहली बार तोड़ी चुप्पी; पोस्ट में बताई सच्चाई
8 जून 2020 को हुई थी दिशा की मौत
आपको बता दें, 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत हुई थी। वो मुंबई की एक बुलिडिंग से गिर गई थीं। पुलिस ने इस मामले को हादसा बताया था, जबकि दिशा सालियान के पिता का दावा का दावा है कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। साथ ही इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं और इसकी वजह से जांच प्रभावित हुई। उनकी अर्जी के बाद अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।