'बिग बॉस सीजन 20' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग डीएसए को बड़ा झटका लगा है। जिन लोगों को यंग अपना मान रहे थे, वो एक पल में उन्हें पराया कर गए। पूरे टास्क में यंग सर हैरान और परेशान ही नजर आए और अब उनकी एनर्जी शो में कम होती हुई नजर आ रही है। यंग अपनों से धोखा खाने के बाद भी न तो किसी से लड़ रहे हैं और न ही सवाल-जवाब कर रहे हैं। बदले में अभी भी उन्हें ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं, जिससे अब यंग का दिल पूरी तरह टूट चुका है। लेटेस्ट प्रोमो में यंग बिलख-बिलखकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
माही विज ने यंग को भाई बोल दिया धोखा
आपको बता दें, यंग को सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगा है कि माही विज इस टास्क में उनके खिलाफ खेल रही थीं। माही ने यंग को न सिर्फ कैप्टन बनने से रोका, बल्कि कई बार उनके खिलाफ खड़ी हुई भी नजर आईं। इसके अलावा माही ने यंग को लेकर तरह-तरह के नेगेटिव स्टेटमेंट्स भी घरवालों के सामने दिए। अपनी बेटी की कसम खाकर माही ने जो यंग के बारे में बोला, वो एमसी मैरी कॉम ने यंग और उनके ग्रुप को बता दिया। ये सुनकर न सिर्फ यंग बल्कि आम्रपाली दुबे भी यंग के लिए इमोशनल हो गईं। तब तो यंग ने अपने इमोशंस को कंट्रोल कर लिया, लेकिन अब अपने मन पर इस बोझ को यंग ढो नहीं पा रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
माही की इस हरकत से टूटे यंग
आज आप देखेंगे कि यंग इमोशनल होकर ईशा रिखी और स्काउट से कहेंगे, 'टास्क शुरू होने से पहले माही मेरे साथ नाच रही थी और टास्क के बाद उसने मुझे ऐसा कहा। मेरे लोगों को भी मुझे अपना मानना चाहिए और अगर वो मानती ही नहीं, तो किस बात के अपने लोग? ये तो फिर सिक्का पलटना हो गया।' यंग ने बताया कि माही ने उन्हें कहा कि वो हमेशा उनके साथ रहेंगी, लेकिन रात में मैरी कॉम ने उन्हें बताया कि माही ने कहा- 'यंग को बेटा बनाकर गलती कर दी।' ये बात उन्होंने बेटी की कसम खाकर कही थी। इसके बाद यंग ने अपने जज्बात बयां करते हुए कहा कि उन्ह ऐसा लग रहा है कि वो हार गए हैं।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20 में होगी किसकी वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट्स के एक्स ने खुद दिया हिंट
रोते-रोते यंग ने पूछा अपना कसूर
ये कहते ही यंग बुरी तरह से रोने लगे। उन्होंने बताया कि लोग बोलते तो हैं प्यार करते हैं, लेकिन पीछे से जब धोखा देते हैं। वो रोते-रोते घवालों से पूछते हैं कि इसमें उनकी क्या गलती है? माही को बहन मानकर यंग ने शो में अपना दिल तुड़वा लिया है। भाई बोलकर माही ने यंग का साथ नहीं दिया और ये बात अब यंग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यंग को इमोशनल देखकर उनक फैंस और बाकी घरवाले भी मायूस हो गए हैं।