सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। इस सीजन में कई हसीनाएं हैं, जो चर्चा में बनी हुई हैं। मेकर्स ने इस बार उन सेलिब्रिटीज को शो के लिए चुना है, जिनका कंट्रोवर्सी से खास नाता है। पर्सनल लाइफ से भूचाल झेल चुकी 3 सेलिब्रिटीज इस शो में अब सबका ध्यान खींच रही हैं। पहले ही दिन माही विज ने नेशनल टीवी पर कुछ ऐसा कह दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। माही ने सबके सामने कहा कि इस सीजन में 3 डिवोर्सी आई हैं। उनकी ये बात वाकई गौर करने वाली है। मेकर्स ने शायद जानकर इस सीजन में 3 डिवोर्सी को रखा है क्योंकि इन तीनों के खुलासों से शो को छप्परफाड़ TRP मिल सकती है।
माही विज ने छेड़ा सबके तलाक का मुद्दा
आपको बता दें, माही विज खुद भी अपने पति जय भानुशाली से तलाक ले चुकी हैं। इन दोनों ने आज तक अपने अलग होने का कारण रिवील नहीं किया है। बस ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। माही विज अब 'बिग बॉस' के घर में हैं और बाहर से उन्हें उनके एक्स हस्बैंड का सपोर्ट भी मिल रहा है। माही विज ने अभी भले ही अपनी शादी टूटने पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन वो शो में ईशा रिखी और मैरी कॉम से उनके तलाक को लेकर कई सवाल करती हुई नजर आईं।
बादशाह के बारे में बात करने से बचीं ईशा रिखी
ईशा रिखी जो बादशाह की एक्स वाइफ हैं, उनका तलाक न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि बीबी हाउस में भी गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। माही विज के अलावा आम्रपाली दुबे भी ईशा रिखी से इस बारे में पूछताछ करती हुई नजर आईं। आम्रपाली दुबे ने शो में ईशा रिखी से ये तक कह दिया कि वो जब भी इस बारे में बात करना चाहें तो उन्हें जरूर बताएं क्योंकि उन्हें इस तरह की गॉसिप में बेहद दिलचस्पी रहती है। हालांकि, ईशा ने अभी तक बादशाह या अपने तलाक के बारे में किसी को कुछ भी नहीं कहा है। ऐसा लगता है जैसे वो सलमान खान की सलाह को बेहद सीरियसली ले रही हैं।
मैरी कॉम भी हैं डिवोर्सी
मैरी कॉम का तलाक भी एक बड़ी कंट्रोवर्सी रहा है। पर्दे पर मैरी कॉम की लव स्टोरी भी दिखाई गई है। इसके बावजूद उनके और उनके पति के बीच चीजें इतनी बिगड़ीं कि दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। अब 'बिग बॉस' में वो इस बारे में बात करने से बचती हुई नजर आ रही हैं। माही विज के फाॅर्स करने के बाद भी मैरी कॉम ने उन्हें यही समझाया कि एक्स के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। सबका पास्ट जरूरी नहीं अच्छा रहा हो।