'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कैप्टेंसी टास्क में 3 दावेदार आमने-सामने हैं, लेकिन उन तीनों से ज्यादा बवाल बाकी घरवालों ने काट रखा है। अपनी-अपनी पसंद के दावेदार को जिताने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। इस एक टास्क ने क्लियर कर दिया है कि 'बिग बॉस' के घर में किसका रिश्ता किसके साथ है और कौन किसके साथ खड़ा है। इस दौरान 2 चीजों ने फैंस को काफी हैरान कर दिया। एक तो काजी तौकीर का हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए का सपोर्ट करना और दूसरा घर में पहले ही हफ्ते वायलेंस होना।
काजी ने आसिफ को धक्का मार जमीन पर गिराया
इस टास्क में काजी तौकीर ने यंग डीएसए को सपोर्ट करने के चक्कर में काफी अग्रेशन दिखा दिया। वो इस दौरान बाकी कंटेस्टेंट्ससे तो भिड़े ही, लेकिन उनका आसिफ खान से भी भयानक झगड़ा हो गया। देखते ही देखते ये झगड़ा हाथापाई में बदल गया। आसिफ ने पहले काजी तौकीर के साथ गाली गलौज की और फिर दोनों इतने गर्म हो गए कि दोनों में धक्का-मुक्की भी हो गई। आसिफ पहले काजी को मारने के लिए आगे बढ़े और काजी ने खुद को बचाने के लिए उल्टा आसिफ को जोरदार धक्का मार दिया।
आम्रपाली दुबे ने काजी से ली टक्कर
ये दोनों जब आपस में भिड़े तो बाकी लोग टास्क छोड़कर इन दोनों को रोकने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को इतनी गालियां दीं कि मेकर्स ना तो चाहकर भी दिखा पाए और न ही एपिसोड से काट पाए। काजी के खिलाफ कई घरवालों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने न सिर्फ काजी के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि आम्रपाली दुबे ने तो उनकी धमकी तक दे डाली। काजी और आसिफ की लड़ाई में आम्रपाली दुबे ने आसिफ को तो सपोर्ट किया है, लेकिन वो काजी से भी ऐसे ही भिड़ती हुई दिखीं जैसे 2 लड़कों की लड़ाई होती है। हालांकि, काजी ने फिर भी आम्रपाली के साथ कोई बदतमीजी नहीं की और लिहाज बनाए रखा।
क्या 'बिग बॉस' लेंगे कोई सख्त एक्शन?
अब 'बिग बॉस' के घर का माहौल काफी खराब हो चुका है। वहीं, इस ड्रामे के बाद 'बिग बॉस' क्या एक्शन लेते हैं, ये देखना वाकई मजेदार होगा। घर में वायलेंस तो हुई है और ये घर के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन है। इससे पहले भी कई बार 'बिग बॉस' इस तरह की हरकत पर कड़ा कदम उठा चुके हैं। इस सीजन में काजी सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट हैं और अगर उन पर एक्शन लिया गया तो फैंस नाराज भी हो सकते हैं।