'बिग बॉस 20' शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स ने धावा बोल दिया है। कंटेस्टेंट्स को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि ये सीजन काफी बोरिंग होने वाला है, लेकिन इन्हीं कंटेस्टेंट्स ने शो में ऐसा तड़का लगाया कि एक दिन में ही सबके ओपिनियन बदल गए। माही विज, काजी तौकीर, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे, रोहेड खान और रैपर हर्ष मचारे उर्फ यूंग डीएसए ने शो में आते ही सबको एंटरटेन करना और अपनी पर्सनालिटी दिखाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ 3 कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो पहले एपिसोड में लगभग न के बराबर बोलते दिखाई दिए। साथ ही पूरे एपिसोड में शायद सबसे कम स्क्रीन टाइम भी इन्हें ही मिला है।
कनिका मान
कनिका मान ने 'बिग बॉस 20' के घर में सबसे पहले एंट्री मारी थी। कनिका को बिग बॉस ने खुद एक वरदान भी दिया था, जिसका उन्होंने इस्तेमाल भी किया। बावजूद इसके कनिका मान शो में अपना कोई खास योदगान देते हुए नजर नहीं आईं। उनकी कोई अलग या स्ट्रांग पर्सनालिटी दर्शकों को देखने को नहीं मिली है। लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में कनिका उभरकर सामने आएं।
आसिफ खान
आसिफ खान से फैंस को काफी उमीदें हैं। आसिफ खान ओटीटी स्टार हैं और उनका हर काम फैंस ने पसंद किया है। आसिफ इसलिए भी इतने मशहूर हैं क्योंकि उनके डायलॉग्स काफी पॉपुलर हैं। आसिफ के सोशल मीडिया पर मीम्स छाए रहते हैं, लेकिन शो में अभी उनका कोई मजेदार डायलॉग या अंदाज सामने नहीं आया है। आसिफ भीड़ में गुम नजर आ रहे हैं। वो बस लोगों के इर्द-गिर्द घूमते ही पहले एपिसोड में नजर आए हैं।
View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
उदिति सिंह
उदिति सिंह 'बिग बॉस 20' की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें देखने के लिए ही कई लोगों ने इस शो को देखा होगा। हालांकि, उदिति सिंह को पहले एपिसोड में उतना स्क्रीन टाइम ही नहीं मिला। वो अगर कुछ मजेदार करती तो फैंस ही उन्हें ज्यादा देख पते। लगता है उन्हें जल्द ही अपना गेम और मजबूत करना होगा।