'बिग बॉस 20' शुरू होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। किस कंटेस्टेंट ने लोगों के दिल जीते और किसी को देख उन्हें पुराने कंटेस्टेंट्स की याद आ गई। 'बिग बॉस 20' के 4 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनकी पर्सनालिटी और स्टाइल हूबहू 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट्स से मिलता है। किसी की आवाज, तो किसी की हरकतें देख आपको भी ऐसा ही महसूस होगा। तो चलिए जानते हैं वो कौन-से 4 कंटेस्टेंट्स हैं जो पुराने वाले जैसे लग रहे हैं। चलिए जानते हैं मेकर्स ने इस बार कैसे कंटेस्टेंट्स को कॉपी पेस्ट किया है। 

कनिका मान 

पंजाबी एक्ट्रेस कनिका मान को 'बिग बॉस 20' की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वो इस सीजन की आवाज बन सकती हैं। अब फैंस इस बात का दावा कर रहे हैं कि कनिका मान को देखकर उन्हें 'बिग बॉस 16' की प्रियंका चाहर चौधरी की याद आ रही है। कनिका का फेस और स्टाइल काफी हद तक प्रियंका चाहर चौधरी जैसा लग रहा है। 

काजी तौकीर

सिंगर काजी तौकीर ने 'बिग बॉस 20' में आते ही ट्रोलर्स को एक्टिव कर दिया है। उनकी बातें सुनकर कुछ लोग चिढ़े हुए हैं। काजी तौकीर का इम्प्रेशन दर्शकों पर काफी खराब पड़ रहा है। उनका अंदाज देखकर फैंस को शालीन भनोट याद आ गए हैं। 'बिग बॉस 16' में शालीन भनोट अपनी ओवर एक्टिंग के लिए फेमस हुए थे और इस सीजन लगता है उनकी कसर काजी तौकीर पूरी करेंगे। 

अर्शिफा खान

अर्शिफा खान 'बिग बॉस 20' के पहले ही दिन अपने लिए लड़ती हुई नजर आई हैं। अर्शिफा अपने हक के लिए आवाज उठाना जानती हैं और सबसे भिड़ना भी। बिग बॉस के इतिहास में एक और ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिनमे ये सभी खूबी थीं। लेकिन अर्शिफा खान और उस एक्स कंटेस्टेंट के बीच एक और चीज मेल खाती है और वो है कानों में चुभती आवाज। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किस एक्स कंटेस्टेंट की बात हो रही है। आपको बता दें, बिग बॉस लवर्स का कहना है कि अर्शिफा खान की आवाज सुनकर उन्हें उनमें अर्चना गौतम दिखाई देती है। 

हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए

मशहूर रैपर हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए ने पहले ही दिन अपना झंडा गाड़ दिया। काजी और यंग के बीच जमकर बहस हुई। ऐसे में उनके बोलने और लड़ने के स्टाइल को देख फैंस को एमसी स्टेन याद आ गए। यंग डीएसए का स्टाइल एमसी स्टेन से इतना मिलता है कि उनमें और एमसी में कोई अंतर ही नजर नहीं आता। एमसी स्टेन के हटके अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था। शायद उसी उम्मीद में मेकर्स ने उनके ही जैसे एक कंटेस्टेंट को इस सीजन में कॉपी पेस्ट कर दिया है।