विमेंस एशिया कप 2026 का मैच नंबर 11 का समापन हो चुका है। जहां पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को हराकर अपनी जगह फाइनल में बना ली और फाइनल खेलने की उम्मीद बना रखी है। भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान और पीसीबी दोनों बौखलाए हुए थे। पाकिस्तान ने अच्छा खेल प्रदर्शन दिखाते हुए हॉन्ग कॉन्ग को करारी मात दी और एक तरफा जीत हासिल की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का चुनाव किया, उसके साथ पाकिस्तान ने 143 रन का बड़ा लक्ष खड़ा किया। हॉन्ग कॉन्ग इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 71 रन पर आल आउट हो गई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाजों को कभी खेल में आगे आने का मौका नहीं दिया और पाकिस्तान को मैच जीतवा दिया।
क्या भारत vs पाकिस्तान होगा?
भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप A की टीम हैं और दोनों सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान दोंनो का मुकाबला ग्रुप B की टीम के साथ होगा। अगर ये दोनों टीम ग्रुप बी की टीम को हरा देते हैं तो हमें भारत बनाम पकिस्तान का मुकाबला एक बार फिर देखने को मिल सकता है। एशिया कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मात दे रखी है। भारत 8 -1 से आगे है और पाकिस्तान इस लिस्ट में बहुत पीछे है। दोनों टीमें अगर फाइनल में पहुचती हैं तो मैच बड़ा रोमांचक होगा और दर्शक को भी खुश दिखेंगे।
पीसीबी को राहत की सांस
पिछले कुछ महीनों से पीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा दौर चल रहा है। जहां पीसीबी पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम पर अपना गुस्सा दिखा रहा है और खिलाड़ियों के साथ फेर बदल कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। पाकिस्तान की विमेंस टीम का फाइनल खेलने का सपना अभी भी कायम है, जिससे पीसीबी भी राहत की सांस ले सकता है।