भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल का आज 27वां जन्मदिन है। शुभमन गिल का जन्म 8 सितम्बर 1999 को फाजिल्का में हुआ था। जनवरी 2019 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। शुभमन गिल ने अपने करियर में 21 अंतरास्ट्रीय शतक ठोक रखे हैं, जिसमें से 11 टेस्ट में, 9 वनडे में, 1 T20 इंटरनेशनल में आए हैं। गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन से ऊपर का आंकड़ा पार कर रखा है। शुभमन गिल ने टेस्ट में (269) हाईएस्ट स्कोर हासिल किया है। 

शुभमन गिल का IPL से इंटरनेशनल तक का सफर 

शुभमन गिल ने 14 अप्रैल 2018 को अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेला था जो ईडन गार्डन्स के क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। शुभमन ने कोलकाता नाईट राइडर्स के बाद गुजरात टिटनस से खेला है। शुभमन ने अभी गुजरात टाइटन की कप्तानी की कमान भी संभाल रखी है। गिल ने अभी 134 मैच खेले हैं, जहां 142 के स्ट्राइक रेट से गिल ने कुल 4500 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन गिल ने आईपीएल में 40 का एवरेज भी बनाया है, 5 शतक और 32 हाफ सेंचुरी भी लगा रखी है। गिल ने 2023 आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती है। 2023 का आईपीएल खिताब भी उनके नाम है। 

View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)


शुभमन गिल के न टूटने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड 

  • शुभमन गिल के नाम सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। जहां गिल ने 23 साल 132 दिन की उम्र में ये कमाल कर रखा है।  
  • गिल के नाम T20 में भारत के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर (126) अपने नाम कर रखा है। 
  • गिल 2025 में हुई इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए। 
  • दुनिया में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड गिल के नाम है, साथ ही वो भारत में सबसे तेज 3000 रन भी बना चुके हैं। 
  • आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा (890) रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली 973 रन के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 
  • शुभमन गिल ने दो ICC ट्रॉफी जीती हैं, एक चैंपियन ट्रॉफी और एक U-19 वर्ल्ड कप। 
  • दुनिया में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड गिल के नाम है।