सोशल मीडिया पर ओरी के वीडियो अक्सर लोगों को एंटरटेन करते हैं। ओरहान अवात्रामणि के पोस्ट ने सबका अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। अब ओरी की एक और वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गए। हाल ही में ओरी को फरहाना भट्ट के कपड़ों में देखा गया था। उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी बीच अब ओरी को करीना कपूर का वायरल आइकोनिक लुक रिक्रिएट करते हुए देखा गया है।
ओरी बने बेबो!
ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आलिया भट्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो करीना का पॉपुलर 'कभी खुशी कभी गम' वाला लुक रिक्रिएट कर रहे हैं। पिंक ब्लिंकी टॉप, ब्राउन मिनी स्कर्ट और फर वाला स्कार्फ पहने हुए ओरी रूम में एंटर करते हैं और उन्हें देखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहीं आलिया भट्ट जोर-जोर से हंसने लगती हैं। ओरी इसके बाद आलिया से बात करते हैं और बोलते हैं कि ये फनी नहीं है। हालांकि, आलिया भट्ट इसके बाद भी ओरी का मजाक बनती रहती हैं।
ओरी का वीडियो देख आया करीना का कमेंट
अपना मजाक उड़ता देख ओरी वहां से गुस्से में निकल जाते हैं और पीछे से उनकी ड्रेस और भी फनी लगती है। ओरी को लड़की के कपड़ों में देखकर अब उनके इस वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शंस आ रहे हैं। खुद करीना कपूर ने भी ओरी के इस वीडियो पर कमेंट किया है। करीना कपूर ने लिखा, 'टू गुड' और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। तो आलिया ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पीछे क्या है?' अब इसी तरह से बाकी सेलेब्स भी ओरी के इस लटेंट्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाया था जलवा
सभी को ओरी का ये मजेदार अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें, हाल ही में ओरी पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए थे। उन्होंने इस शो में खतरनाक स्टंट करके सभी को हैरान कर दिया था। ओरी ने इस शो में साबित कर दिया कि वो लोगों को हंसाने के अलावा खतरनाक स्टंट भी कर सकते हैं। वो रोहित शेट्टी के शो में सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आए थे।