विमेंस एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश भिड़ेंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा। अभी भारत पूरे एशिया कप में एक भी मुकाबला हारा नहीं है। भारत और बांग्लादेश के पिछले आठ T20 मुकाबले में भारत अजय रहा है। अगर आज भारत बांग्लादेश को हरा देता है तो भारत फिर फाइनल खेलेगा। भारत और बांग्लादेश आपस में कुल 24 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें भारत ने 21 मैच जीत रखे हैं।
भारत की तैयारी पक्की
भारत की दीप्ति और स्मृति मंधाना लय में नजर आ रही हैं। स्मृति अभी एशिया कप 2026 में हाईएस्ट रन की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिनके पीछे शेफाली भी हैं। स्मृति ने 124 रन की शतकीय पारी भी हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेली है। दीप्ति भी हाईएस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। दीप्ति अपने पहले स्थान से बस 1 विकेट दूर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर आज सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
ग्रुप A में भारत टॉप पर
एशिया कप में आठ टीम दो ग्रुप में बांटी गई थीं। ग्रुप A और ग्रुप B दोनों ग्रुप में चार-चार टीम थीं। भारत ग्रुप A में सारी टीमों को हराकर पहले स्थान पर बना रहा। वहीं, ग्रुप बी से बांग्लदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन और आखिर में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर 6 पॉइंट्स हासिल किए और टॉप पर पहुंच गया। बांग्लादेश 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। जहां पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को 71 रन और UAE को 34 रन से हराया।