भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बांग्लादेश का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। क्रिकेट जगत में चल रहे विमेंस एशिया कप का कल पहला सेमीफाइनल मैच था, जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन का सम्मानजनक लक्ष दिया। भारत को इस लक्ष तक पहुंचने में शेफाली वर्मा, कप्तान हरमन प्रीत कौर और विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋचा घोष ने सहायता की। बांग्लादेश के गेंदबाज सुल्ताना खातून ने 2 विकेट लिए बाकी बांग्लादेश की राबिया खान, नाहिदा अकटर, मरूफा अख्तर इन तीनों ने एक-एक विकेट लिया। 

बांग्लादेशी बल्लेबाजों को नहीं समझ आई शेफाली की फिरकी 

भारत के खिलाफ 149 रनों का पीछे करने उतरी बांग्लादेशी बल्लेबाज जुएरिया फिरदौस और दिलारा अख्तर दोनों 14 और 21 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के बाकी बल्लेबाज बस कुछ रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। शोर्ना अख्तर ने अकेले बांग्लादेश को जिताने की कोशिश जारी रखी और नाबाद 22 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज की फिरकी के जादू में फंसे बांग्लादेश की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने कल 4 ऑवर्स में 26 रन देकर 3 विकेट निकाले। नंदनी श्याम सुंदर शर्मा तेज-मध्यम गति की गेंदबाज हैं और उन्होंने 2 विकेट निकाले। प्रेमा और श्री को एक-एक विकेट मिले। भारत ने बांग्लादेश को 109 रन पर रोककर मैच को अपने नाम कर लिया। 

शेफाली का बल्ला गरजा 

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने कल अपने बल्ले से गदर मचा दिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहां बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 149 रन लगा दिए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत्त की और स्मृति जल्दी आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने पारी को संभाला और सिर्फ 40 गेंदों में 64 रन बना दिए। इस पारी में 7 चौके 3 छक्के शामिल हैं। इसी पारी के साथ शेफाली एशिया कप की सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं। 

भारत का फाइनल मुकाबला 

विमेंस एशिया कप अपने समापन के करीब है। जहां भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज एशिया कप का दूसरा सेमीफइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां श्रीलंका और पाकिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने आएंगे और फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे। एशिया कप का फाइनल 13 सितम्बर में रविवार को खेला जाएगा।