दलीप ट्रॉफी का आज चौथा दिन चल रहा, जहां साउथ जोन पूरी पवेलियन में पहुंच चुकी है। पिछले तीन दिनों में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर पकड़ बनाई हुई है। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का चुनाव किया, जहां ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने साउथ जोन के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया। ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन तक 700 का आकड़ा पार कर लिया, जिसमें कप्तान ईशान किशन के 250 रन भी शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। शिखर ने भी 85 रन की पारी खेली, जिससे ईस्ट जोन ने 700 से ऊपर का आंकड़ा पार किया।
तीसरे दिन का खेल
दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन साउथ जोन ने अपनी पारी की शुरुआत की और मात्र 242 रन पर अपने दिन को खत्म किया। साथ 6 विकेट भी गंवा दिए। कप्तान तिलक वर्मा ने एक छोर संभालकर रखा और 56 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौट गए। ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने कहर बरसाया। शमी ने अपने अनुभव का खूब प्रदर्शन दिखाया और 2 विकेट निकाले, साथ ही बहुत इकोनोमिकल गेंदबाजी की। मुकेश ने भी दो विकेट निकाले बाकी गेंदबाजों ने भी एक-एक विकेट लिए। ईस्ट जोन ने तीसरा दिन अपने नाम किया।
पवेलियन लौट गई साउथ जोन की टीम
तिलक और चमा मिलिंद ने साउथ जोन की तरफ से चौथे दिन पारी की शुरुआत की। तिलक एक रन से शतक से चूक गए और 99 रन पर पवेलियन लौट गए। चमा मिलिंद 43 रन पर आउट हो गए। पूरी टीम 336 रन पर ढेर हो गई। ईस्ट जोन ने फॉलो ऑन देने की जगह बल्लेबाजी करने का चुनाव किया। जहां दोनों ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए। वैभव और अभिमन्यु 8 और 3 रन पर आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन और शिखर ने फिर ईस्ट जोन की पारी को संभाला।