गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी अब पर्सनल मामला नहीं रही। जबसे सुनीता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है सेलिब्रिटीज भी खुलकर सुनीता के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं। राखी सावंत के बाद अब एक्ट्रेस दिव्या खोसला का एक पोस्ट सामने आया है। दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर खुलकर गोविंदा की आलोचना की है और ये तक कह डाला कि गोविंदा ने उनकी नजरों में अपनी इज्जत खो दी है। गोविंदा की पत्नी से बेवफाई और अफेयर पर दिव्या खोसला का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने खुलकर सुनीता को इस मामले में सपोर्ट किया है। 

पॉलिगामी पर दिव्या खोसला ने जताई चिंता 

दिव्या खोसला ने एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी सोसाइटी पहले ऐसी सोसाइटी थी जहां मर्द की कई बीवियां होती थीं और औरतों को गुलाम समझा जाता था। हमारी परदादियों ने अपनी बेटियों को इंडिपेंडेंट बनाने, उन्हें पढ़ाने, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने और बेहतर जिंदगी देने के लिए बहुत मेहनत की है, ताकि औरतें पुरुषों की गुलाम न रहें। इस रिवोल्यूशन ने हमारी सोसाइटी को बदल दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो चल रहा है उसने मुझे उन सब पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है।'

सुनीता की गुहार पर सामने आईं दिव्या खोसला

दिव्या खोसला ने अपने पोस्ट में गोविंदा का नाम लेते हुए लिखा, 'गोविंदा जी बेहद सीनियर और इज्जतदार एक्टर रहे हैं। बड़े होते हुए उनकी फिल्में देखना हम सभी के लिए एंटरटेनमेंट था। गोविंदा जी आप मेरी मां और बहुत सारे लोगों के भी फेवरेट एक्टर थे। सुनीता जी ने एक औरत होने के नाते सब कुछ किया। वो लॉयल रहीं, उन्होंने आपके बच्चों को बड़ा किया और उन्होंने कभी अपना करियर नहीं बनाया। इससे ज्यादा एक औरत क्या कर सकती है? वो औरत आपकी कामयाबी की वजह है। आप बाहर सफल हैं, लेकिन ये क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाता। मुझे लगता है कि आपको घर पर बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ी। अब एक औरत हमारे सामने खड़ी है, पूरी सोसाइटी के सामने खड़ी है, मदद की गुहार लगा रही है और वो हम सभी शांत हैं। कोई भी पर्सनल मामले में नहीं पड़ना चाहता।'

गोविंदा को दिव्या खोसला ने सरेआम लगाई फटकार 

दिव्या खोसला ने आगे लिखा, 'गोविंदा जी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए दिन क्यों दिख रहे हैं? मुझे ये देख बुरा लगता है, खासकर तब जब कई तरीकों से बहुविवाह को बढ़ावा दिया जा रहा हो और उस पर पर्दा डाला जा रहा हो। हम अपनी फ्यूचर जनरेशन को क्या प्रेरणा दे रहे हैं? कि सोसाइटी वापस बहुविवाह की ओर बढ़ रही है। चलिए आपने कल्चर को बचाते हैं। अगर आपका अफेयर भी है, तो इसका पब्लिक डिस्प्ले न करें। हम इस तरह का तमाशा देखने में इंटरेस्टेड नहीं हैं, यहां तक कि धार्मिक स्थलों काअपने अफेयर को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही अपनी पत्नी को मर्डरर कहने की साजिश करना कोई स्पाइनलेस आदमी ही कर सकता है।'

'मेरी नजरों में इज्जत खो दी'- गोविंदा को बोलीं दिव्या 

दिव्या खोसला ने सुनीता के लिए लिखा, 'सुनीता जी शायद कॉन्वेंट में पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जो कहा वो मुझ तक पहुंचा। उनका दिल, उनका दर्द मुझ तक पहुंचा। 58 साल की उम्र में जब औरतें दादी बन जाती हैं, वो डिजर्व करती हैं कि उनका पति साथ हो और उनका ख्याल रखे। इतने सालों के बलिदान का क्या मतलब है, अगर आपको इस उम्र में भी बीवी होने के नाते बेसिक जरूरतों के लिए स्ट्रगल करना पड़े। सुनीता जी मेरा दिल आपके लिए दुखी है और मैं आपसे माफी मानती हूं। मेरी गोविंदा जी से गुजारिश है: आप लीजेंड हैं सर, लेकिन आपकी इज्जत आपके हाथों में हैं। आप आगे आने वाली पीढ़ी के सामने के लिए एक बेहद ही बुरा उदाहरण सेट कर रहे हैं और आप मेरी नजरों में अपनी इज्जत खो चुके हैं।'