'बिग बॉस' के घर में दोस्ती काफी अहमियत रखती है। शो की शुरुआत में ही अक्सर घर हिस्सों में बंट जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक तरग यंग का ग्रुप बना हुआ है, तो दूसरी तरफ काजी का ग्रुप है। हालांकि, अब वीकेंड के वार के बाद दोनों ग्रूपों में दरार दिखाई दे रही है। 2 हफ्ते से आसिफ खान को सलमान खान से डांट पड़ रही है और अब इस बात से काफू उखड़े हुए नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान का रवैया काफी बदला हुआ नजर आया और ये देखकर उनके दोस्त भी चिढ़े हुए दिखे। 

आसिफ दोस्तों से हुए तंग!

पहले तो आसिफ ने यंग को नसीहत दी कि वो खुद अपने मुंह से मेरा गैंग ना कहें क्योंकि ये सुनकर लगता है कि यंग मेन कैरेक्टर हैं और बाकी लोग उनके अंडर आते हैं। जब आसिफ ने ये बात यंग को समझाई तो यंग को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद यंग ने आम्रपाली दुबे से इस बारे में बात की और आम्रपाली ने छुपके से आसिफ को बता दिया कि यंग को उनकी बात बुरी लगी है। आम्रपाली के सामने भी आसिफ अजीब-सा जवाब देते हुए नजर आए कि वो हर बार क्यों समझें। अगर उन्होंने खुद को एक्सप्रेस किया तो क्या गलत है? 

माही भी दोस्तों को नहीं आ रहीं पसंद!

इसके बाद जब यंग को पता चला कि आसिफ को आम्रपाली ने उनकी फीलिंग्स के बारे में बता दिया तो उन्होंने आम्रपाली को सुनना शुरू किया। देखते ही देखते आम्रपाली और यंग में झगड़ा हो गया। इसके बाद आसिफ खान ने लव के साथ भी लड़ाई कर ली। आसिफ ने खुलकर ये बात रखी कि लव उन्हें प्रायोरिटी पर नहीं रखतीं और इस बात पर उनका लव के साथ झगड़ा हो गया। ये देखकर ऐसा लगा जैसे इस ग्रुप को बिखरने से अब कोई नहीं रोक सकता। दूसरी तरफ माही के दोस्त भी पीठ पीछे उनकी बुराई करते हुए नजर आए। माही ने अर्शिफा खान के लिए नॉमिनेशंस में कुर्बानी दे दी, जिसे उनके दोस्त एक चाल बताते हुए दिखाई दिए। 

माही के खिलाफ दिखे उनके ही ग्रुप वाले 

अमन गांधी ने साफ-साफ कहा कि माही ने इसलिए अर्शिफा को बचाया है क्योंकि ये उनके लिए फायदे की डील थी। अब अर्शिफा के फैंस भी उन्हें सपोर्ट करेंगे और दर्शकों के सामने भी वो महान बन गईं। वहीं, उदिति सिंह भी माही से दूरी बनातीं और उनकी बुराइयां करती हुई नजर आईं। जबसे उदिति को माही की बकरी कहा गया है, वो माही से बात करने में हिचकिचा रही हैं। पूरा ग्रुप बैठकर ये बात करते हुए नजर आता है कि माही सबको मैनिपुलेट करती हैं और अपने इशारों पर चलाने की कोशिश करती हूं।