फाइनली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये परीक्षा 17 और 18 जून को हुई थी। रिजल्ट देर रात 10 सितम्बर को जारी किया गया। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया है वो अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आराम से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट जारी करने से पहले 29 अगस्त को स्कोर के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी अवेलेबल कर दी गई थी।
डेढ़ लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
CSIR UGC NET जून 2026 की इस परीक्षा के लिए करीब 187739 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन महज 150057 स्टूडेंट्स ही इस एग्जाम में शामिल हुए। यानी देखा जाए तो केवल 80% स्टूडेंट्स ने ही टोटल उम्मीदवारों में से एग्जाम दिया था। अब एग्जाम देने वाले छात्र अपना रिजल्ट आराम से ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
17 और 18 जून को कराई गई थी परीक्षा
ये एग्जाम 17 और 18 जून को CBT मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में हुआ था। इसे 5 टॉपिक्स के लिए करवाया गया था- फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस, केमिकल साइंस, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंस और मैथमेटिकल साइंस। एग्जाम में महिलाओं का रेश्यो पुरुषों से अधिक रहा। आकड़ों के हिसाब से करीब 1,11,274 महिला स्टूडेंट्स इस एग्जाम के लिए रजिस्टर कर चुकी थीं और 90,380 उम्मीदवार एग्जाम में बैठे। वहीं, पुरुषो के संख्या 76,463 थी, लेकिन केवल 59,675 उम्मीदवार एग्जाम देने पहुंचे।
कैसे करें चेक CSIR-UGC नेट का रिजल्ट?
1. सबसे पहले CSIR-UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर जाकर Joint CSIR-UGC NET June 2026 रिजल्ट/स्कोर कार्ड के दिए गए लिंक पर क्लिक कर और जो डिटेल्स मांगी जा रही हैं उन्हें फिल करें।
3. डिटेल्स देने के बाद सबमिट करें।
4. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो होगा और रैंक भी चेक की जाएगी।
5. अब आप इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और फ्यूचर के लिए सेव करके रख सकते हैं।