पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कई बड़े सेलिब्रिटीज और पॉलिटिशियंस नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो में एक कंट्रोवर्सी देखने को मिली। शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच हीटेड आर्गुमेंट हुआ और देखते ही देखते ये झगड़ा हाथापाई में बदल गया। शहजाद पूनावाला ने पहले सिवेत तोमर को बातों से उकसाया, फिर सिवेत तोमर अपने ऊपर काबू नहीं रख सके। गुस्से में सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला को धक्का देकर गिरा दिया, जिसकी वजह से शहजाद बेहोश हो गए। इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स ने शहजाद को पानी डालकर जगाया। ये पहली बार नहीं है जब किसी रियलिटी शो में हिंसा देखने को मिली हो। तो चलिए जानते हैं किन रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच वायलेंस देखने को मिला है।
अभिषेक कुमार (Bigg Boss 17)
'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच झड़प के कारण अभिषेक को घर से निष्काषित कर दिया गया था। इस एपिसोड में अभिषेक और ईशा के बीच बहस चल रही थी, जिसमें समर्थ ने आकर अभिषेक को उकसाया। समर्थ ने अभिषेक के मुंह में टिशू डाल दिया जिस वजह से अभिषेक ने अपना आपा खोकर समर्थ को थप्पड़ लगा दिया। इसके बाद 'बिग बॉस' ने उन्हें घर से निकाल दिया।
अरमान मलिक (Bigg Boss OTT 3)
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच झगड़ा हुआ था। दरअसल, विशाल ने लवकेश कटारिया से अरमान की पत्नी कृतिका मलिक को लेकर कहा था कि उन्हें भाभी पसंद हैं और वह सुंदर लगती हैं। बाद में जब पायल मलिक आउट होने के बाद सामान के साथ स्टेज पर आईं और उन्होंने अरमान को बताया कि विशाल ने कृतिका को लेकर ऐसी बात कही है। यह सुनकर अरमान काफी नाराज हो गए और उन्होंने विशाल से इस बारे में सवाल किया। गुस्से में अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा।
जीशान खान (Bigg Boss OTT 1)
'बिग बॉस ओटीटी' में कंटेस्टेंट रह चुके जीशान खान और प्रतीक सहजपाल के बीच टास्क करने के दौरान फिजिकल वायलेंस हुआ था। ये वायलेंस बहुत ज्यादा था, जिसके चलते 'बिग बॉस' को तुरंत एक्शन लेना पड़ा और टास्क रोक दिया गया। 'बिग बॉस' ने एक्शन लेते हुए जीशान खान को तुरंत घर से निष्कासित कर दिया था।
अरबाज पटेल (The 50)
शो 'द 50' में अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला के बीच आर्गुमेंट हुआ था। अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड निक्की तम्बोली ने बताया कि प्रिंस नरूला ने उन्हें बॉडी शेम किया था। बॉडी शेमिंग करने की वजह से निक्की तम्बोली ने प्रिंस को बहुत डांटा, जिसके बाद अरबाज पटेल अपना आपा खो बैठे और उन्होंने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया। जिसकी वजह से अरबाज पटेल को वायलेंस करने के कारण शो से बाहर कर दिया गया।