विमेंस एशिया कप 2026 अपने अंतिम चरण पर जा रहा है। बीती रात बांग्लादेश ने यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के साथ ग्रुप बी का अंतिम मुकाबला खेला। UAE ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का आदेश दिया। बांग्लादेश बल्लेबाजी में बड़ी जद्दोजहद करते हुए, 103 रन के लक्ष तक पहुंच पाई। शर्मिन अख्तर सुप्ता ने सर्वाधिक रन बनाए 38 (31) जिसमें 3 चौके भी शामिल थे, बाकी खिलाडियों ने कुछ प्रदर्शन नहीं किया और पूरी टीम 103 रन पर ढेर हो गई। UAE ने गेंदबाजी से बांग्लादेश को खेल में जकड़कर रखा और बस 103 रन पर बांग्लादेश को रोक दिया।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कराई वापसी
बांग्लादेश मात्र 103 रन के लक्ष पर ढेर हो गया। UAE के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को छोटे से आंकड़े पर रोक दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी अपनी टीम की खेल में वापसी कराई। जहां राबेया खान ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। मारुफा अख्तर, नाहिदा अकटर दोनों ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। सुल्ताना खातून और फाहिमा खातून ने एक-एक विकेट अपने नाम किया और UAE को 69 पर रोक दिया।
बांग्लादेश vs भारत सेमीफाइनल
एशिया कप दो ग्रुप में खेला जा रहा है। ग्रुप A और ग्रुप B दोनों ग्रुप में चार-चार टीम हैं। दोनों ग्रुप से दो-दो टीम सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएंगी। ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए चुने गए हैं। ग्रुप B से बांग्लादेश और श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए चुने गए है और ये 10 सितम्बर और 11 सितम्बर को खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल 10 सितम्बर को खेला जाएगा। इतिहास में हुए भारत बांग्लादेश एशिया कप मुकाबले में भारत ने 5-0 से बढ़त बनाकर रखी है।
भारत की तैयारी कैसी है?
भारत अभी एशिया कप में एक भी मैच हारा नहीं है। भारत अपने ग्रुप A में सारी टीमों को हराकर टॉप पर बना हुआ। भारत की स्मृति मंधाना एशिया कप की सबसे जयादा रन लगाने वाली लिस्ट में टॉप पर हैं। एशिया कप के गेंदबाजों की लिस्ट में दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। 8 विकेट के साथ अपने पहले स्थान से बस एक विकेट से दूर हैं। ये रिकार्ड्स दर्शाते हैं कि भारतीय टीम कितनी तैयार और लय में है।