फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर एक्ट्रेस संजना पांडेय के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक्ट्रेस की जान बाल-बाल बची है। शूटिंग करते हुए सेट पर आग लगी गई और मामला इतना हाथ से निकल गया था कि संजना पांडेय के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली थी। आखिर ये हादसा कैसे हुआ और एक्ट्रेस को कैसे बचाया गया और अब उनकी हालत कैसी है ये भी जान लेते हैं। वैसे भी जबसे संजना पांडेय के सेट पर आग लगने की खबर बाहर आई है सोशल मीडिया पर लोगों के सवालों की झड़ी लग गई है।
सेट पर शूटिंग के दौरान लगी आग
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में भोजपुरी की टीआरपी क्वीन संजना पांडेय की फिल्म 'भूतनी का बदला' की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान एक सीन शूट किया जा रहा था, जिसमें आग का इस्तेमाल होना था। संजना पांडेय को सीन में आग के बीच खड़ा होना था और निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक ही ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि, हवा तेज चलने की वजह से सीन शूट करते हुए गड़बड़ हो गई। आग हवा से बेकाबू हो गई और लपटे संजना पांडेय की तरफ आने लगीं। अचानक ये आग एक्ट्रेस के कपड़ों में भी लग गई और सभी घबरा गए।
एक्ट्रेस के कपड़ों तक फैली आग
संजना पांडेय के कपड़ों में आग लगने से सेट पर माहौल और टेंशन भरा हो गया। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई, वो तो वहां मौजूद शूटिंग यूनिट के क्रू मेंबर्स ने फौरन पानी डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही तुरंत संजना को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान किसी के भी सेट पर घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि संजना पांडेय भी ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अब इस अनहोनी से बचने और ठीक होने की खबर मिलने पर संजना पांडेय के फैंस भी राहत की सांस ले सकते हैं।
फिल्म के लिए चल रही कड़ी मेहनत
आपको बता दें, संजना पांडेय की जिस फिल्म के सेट पर इतना बड़ा हादसा हुआ है वो मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का अनुभव भी देगी। इस फिल्म में पूरी टीम मुश्किल सीन्स के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अब जब फिल्म के लिए इतनी कड़ी मेहनत हो रही है, तो सोचिए कहानी कितनी कमाल की होगी। उम्मीद है कि रिलीज के बाद इस फिल्म को उतना ही अच्छा रिस्पांस मिलेगा जितनी मेहनत की जा रही है।