गोविंदा के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा चल रहा है। हाल ही में दिव्या खोसला ने गोविंदा और उनकी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को जमकर खरीखोटी सुनाई दी। दिव्या ने इन दोनों पर धार्मिक जगहों का अफेयर दिखाने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। साथ ही सिंदूर और शादी को लेकर भी सीख दी थी। अब इस मामले पर कोमल रानी स्वर्णकार ने चुप्पी तोड़ी है और दिव्या खोसला को जमकर नीचे दिखाया है। कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए सारे जवाब दे दिए हैं। 

कोमल ने गोविंदा संग मंदिर जाने पर तोड़ी चुप्पी 

कोमल रानी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गोविंदा और उनकी पर्सनल लाइफ पर कई सेलिब्रिटीज को खुलकर बात करते हुए देखा है। हालांकि, इन लोगों ने कभी पॉलिटिक्स, आतंकवाद, कलाकारों की मौत या किसी और एक्टर की कई शादियों पर इतना स्ट्रॉन्ग ओपिनियन नहीं रखा। कोमल रानी ने ये भी सवाल उठाया कि कब से अपने हीरो के साथ बप्पा के दर्शन करना और फिल्म की कामयाबी की दुआ मांगना शर्म की बात हो गई या नेशनल मुद्दा बन गया। कोमल रानी ने कहा कि जब ये सेलिब्रिटीज खुद अपने मेल को-स्टार के साथ फिल्म प्रमोट करने जाते हैं तो क्या उन्हें शर्म नहीं आती।  

गोविंदा संग रिश्ते पर कोमल रानी की सफाई 

कोमल रानी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमने अपनी फिल्म रूपा अनाउंस की है, रोमांटिक अफेयर नहीं। हम साथ काम कर रहे हैं और साथ दिखते रहेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दें। इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेसेस का करियर ठंडा पड़ चुका है, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर रहीं, ऐसा लगता है कि धुले हुए ब्रांड टैग के अलावा उनके पास अब कुछ नहीं बचा। अब वो दूसरों की कंट्रोवर्सी में नाक घुसाकर लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश कर रही हैं। मुझे सिंदूर, शादी या भारतीय कल्चर और ट्रडिशन पर उनसे सलाह लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जिनकी अपनी खुद की शादियां टूट रही हैं और जो खुद अपनी शादी की पवित्रता भी बनाए नहीं रख सकते।'

दिव्या खोसला पर लगाए संगीन आरोप!

कोमल रानी ने आगे भड़कते हुए लिखा, 'ऐसी औरतों को मैं खुद को जज करने के लायक नहीं समझती- खासकर उनको जो उन लोगों को आदर्श मानते हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी पूरी रात शराब पीते हुए बिताई है, दूसरे मर्दों के साथ अफेयर रहे हैं और बुढ़ापे में 3 मर्दों के साथ वन नाईट स्टैंड के सपने देखते हैं, साथ ही अपने पति को सबके सामने जलील करते हैं और पूरी जिंदगी उनका फायदा उठाते हैं। मुझे लगता है कि वो सभी उसी ग्रुप का हिस्सा है, जो अपनी टूटी हुई शादी की निराशा दूसरों पर निकाल रहे हैं। वो उन नरभक्षी औरतों की तरह बर्ताव करती हैं जिन्होंने खुद अपने पति की की इज्जत और प्रतिष्ठा को बर्बाद की हो। आपकी इज्जत आपके हाथ में है। इस तरह के लोगों को अपनी लिमिट्स पता होनी चाहिए और दूसरों को उस हद तक न उकसाएं कि आपका अपना अतीत सबके सामने आ जाए।'