राजस्थान के चुनावों में भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। दिल्ली के आंदोलन के बाद भाजपा पहली बार कांग्रेस को पछाड़ने के कामियाब रही। इसी दौरान भाजपा की जीत के बाद सीजेपी ने भाजपा पर कुछ तंज भी कसे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले आंदोलन के बाद सीजेपी कुछ राज्यों में स्कूल ठीक करो आंदोलन चला रही है, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। कुछ समय पहले राजस्थान में स्कूल की जांच करने जा रही सीजेपी पर हमला भी हुआ था। अब भारतीय जनता पार्टी के जीतने की खबर आई है, तो सीजेपी के आशुतोष रांका ने मुखयमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन दिलावर के स्थान के नतीजों को लेकर ताना मारा है।
क्या बोले आशुतोष रांका?
आशुतोष रांका ने कहा, 'कहा जा रहा है कि निकाय चुनावों में राजस्थान के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, दोनों के गृह जिले बीजेपी के हाथ से निकल गए हैं। साथ ही, यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।' वहीं, सीजेपी के सौरभ दास ने आशुतोष रांका की बात को रखते हुए कहा, 'युवा अपना असर दिखा रहे हैं।'
भरतपुर और बारां का नतीजा क्या रहा?
भरतपुर में कुल 65 वार्ड हैं। भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों से जीती है। कोंग्रेस 7 सीटों पर ही नियंत्रण कर पाई और निर्दलीय पार्टी ने 36 सीटों से जीत हासिल की। वहीं, BSP ने 1 सीट हासिल की और RLP को भी एक सीट प्राप्त हुई। वहीं ,बारां में आम आदमी पार्टी यानी अरविंद केजरीवाल ने 60 में से 31 वार्डो में जीत हासिल की। कांग्रेस 15 वार्डो से जीती, वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 9 सीटों पर आकर थम गई।