पाइनएप्पल खाने में बेहद स्वाद होता है। ये फल विटामिन सी से भरपूर होता है और इससे न सिर्फ आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है, बल्कि मेटाबोलिक फंक्शन बेहतर होता है। यानी फल एक और उसके फायदे अनेक। हालांकि, अनानास खाने से सिर्फ फायदे नहीं, बल्कि कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इस फ्रूट के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स होते हैं जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। कुछ लोगों को पाइनएप्पल खाने से परहेज करना चाहिए। किन लोगों को इस फ्रूट के सेवन से बचना चाहिए और इससे क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं चलिए जानते हैं। 

दांत की समस्या 

पाइनएप्‍प्‍ल में एसिड होता है जो आपके दातों के लिए ठीक नहीं है। इसके ज्यादा सेवन से दांतों का इनेमल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सेंसिटिविटी और सड़न जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं अनानास खाने से गले में बलगम और खराश भी पैदा हो सकती है। 

डायबिटीज का खतरा 

पाइनएप्‍पल में नैचुरली शुगर मौजूद होती है। इसमें मिठास इतनी ज्यादा होती है कि इसे ज्यादा खाना खतरा बन सकता है। दरअसल, पाइनएप्‍पल में ग्लूकोज और सुक्रोज ज्यादा होते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। यानी ज्यादा पाइनएप्‍पल खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। 

डाइजेशन की समस्या 

जैसा आपको बताया है कि पाइनएप्‍पल में विटामिन सी ज्यादा होता है और विटामिन सी वाली चीजें ज्यादा खाने से अकसर पेट की समस्याएं हो जाती हैं। यानी पाइनएप्‍पल ज्यादा खाने से आपको डायरिया, जी मिचलाने,उल्टी, पेट दर्द, सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर खाली पेट खाने से ये खतरा और बढ़ जाता है। 

एलर्जी का खतरा 

पाइनएप्‍पल में मीट टेंडराइजिंग तत्व पाए जाते हैं और इससे एलर्जिक रिएक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। यानी पाइनएप्‍पल खाने से एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। जरूरत से ज्यादा इस फल को खाने से खुजली और रैशेज हो सकते हैं। 

ब्‍लीडिंग की प्रॉब्लम 

अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं तो आपको पाइनएप्‍पल खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें एंजाइम ब्रोमेलैन पाए जाते हैं, जो इन दवाइयों के साथ फल के सेवन से ब्लीडिंग की संभावना बढ़ा सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को खासकर पाइनएप्‍पल न खाने की सलाह दी जाती है।