'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुए एक्टर मोहसिन खान ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। हाल ही में एक्टर ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। इन फोटोज को देख हर कोई हैरान रह गए था। वहीं, अब मोहसिन खान ने अपनी शादी की फोटो शेयर कर दी है। जी हां, मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है और अब वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर ने 3 अक्टूबर को तमन्ना संग जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। 4 अक्टूबर को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया। 

मोहसिन खान ने कर ली शादी 

आपको बता दें, मोहसिन खान और तमन्ना ने बेहद इंटिमेट वेडिंग की है। इस शादी की मीडिया को भी कोई जानकारी नहीं थी। अगस्त में भी मोहसिन ने ऐसे ही फैंस को चौंका दिया था, जब उन्होंने तमन्ना संग सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब एक्टर ने अपनी शादी की सिर्फ 1 तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में मोहसिन और उनकी वाइफ वेडिंग हॉल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी करीब हैं और इस दौरान दुल्हन का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन मोहसिन के फेस पर खुशी साफ झलक रही है। 

शादी की फोटो में खुश दिखे एक्टर 

मोहसिन ने शादी में ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो पहना है, जिसमें वो हमेशा की तरह ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी दुल्हन ने खूबसूरत सा मल्टी कलर का लहंगा पहना है और बन बनाकर अपना लुक हैवी ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए मोहसिन खान ने कैप्शन में लिखा, 'द डे माशा अल्लाह।' अब इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स इस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। सभी ने कपल को शादी की मुबारकबाद देते हुए इनपर अपना प्यार लुटाया है। 

फीमेल फैंस के टूटे दिल 

अब मोहसिन के फैंस डिमांड कर रहे हैं कि उन्हें शादी की और तस्वीरें देखनी हैं। इस फोटो में दुल्हन का चेहरा नजर नहीं आ रहा और फैंस देखना चाहते हैं कि मोहसिन की दुल्हन शादी में कैसी लग रही थीं। अब एक पोस्ट ने मोहसिन खान और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। साथ ही मोहसिन खान की फीमेल फैंस के दिल टूट गए हैं। कुछ फीमेल फैंस मोहसिन की शादी की फोटो पर रोते हुए कमेंट कर रही हैं।