कियारा आडवाणी के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। ये पोस्ट उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। कियारा इंस्टाग्राम पर पर्सनल लाइफ से जुड़े बेहद ही कम पोस्ट शेयर करती हैं। ऐसे में इस वाले पर सभी की नजरें टिक गई हैं। वैसे भी ये पोस्ट बेहद स्पेशल है। दरअसल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। जी हां, कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कपल ने खुद ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे।
कियारा ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
अब ये खबर बाहर आते ही खुशियों का माहौल बन गया है। कियारा ने उसी स्टाइल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है जैसे पिछली बार की थी। इस बार कपल ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सिद्धार्थ के हाथ में कियारा का हाथ और उनके हाथ में उनकी बेटी का हाथ नजर आ रहा है और उसने एक जोड़ी छोटे से सफेद मोजे पकड़े हुए हैं। ये तस्वीर बताती है कि तीन लोगों की ये फैमिली अब 4 लोगों की होनी वाली है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े गिफ्ट का आशीर्वाद मिला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।'
वायरल हुआ कियारा का प्रेग्नेंसी पोस्ट
आपको बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महज एक घंटे के अंदर ये खबर वायरल हो गई है। इस वक्त फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। फैंस और सेलेब्स सिद्धार्थ और कियारा को दूसरी प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। हर कोई इस न्यूज को हैरान और खुश है। हैरान इसलिए क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कियारा इतनी जल्दी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करेंगी।
1 साल बाद दोबारा पेरेंट्स बनेंगे सीड और कियारा
आपको बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी की थी। शादी के करीब 2 साल बाद यानी 28 फरवरी 2025 को कपल ने पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 16 जुलाई 2025 को इन दोनों ने अपनी बेटी का इस दुनिया में वेलकम किया और अब एक साल बाद कियारा और सिद्धार्थ फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हालांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि आडवाणी की प्रेग्नेंसी को कितना टाइम हुआ है और इनका बेबी कब इस दुनिया में आएगा।