काजी तौकीर 'बिग बॉस 20' की जान हैं। इस शो में एनर्जी काजी तौकीर ही लेकर आते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काजी तौकीर थोड़े बीमार नजर आ रहे हैं। शो में उनका पार्टिसिपेशन कम होता जा रहा है। अब टास्क हो या फिर घर के ड्रामे काजी बस कोने में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसका कारण है कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। ऐसे में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि काजी इस शो से बीमारी के चलते बाहर होने वाले हैं। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है वो भी सामने आ गया है।
काजी तौकीर की टीम ने बयान में क्या कहा?
काजी तौकीर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास बयान जारी किया है। टीम ने काजी की बीमारी और उनकी शो से एग्जिट पर काफी कुछ कहा। ये बयान खुद काजी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें लिखा है- 'काजी फैमिली के लिए दिल से एक अपडेट। बिग बॉस के घर में हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से डील कर रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है वो थोड़ा आराम कर लेते हैं। हाल ही में उन्हें एनर्जी काफी कम महसूस हो रही थी और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।'
क्या 'बिग बॉस' छोड़ देंगे काजी?
टीम ने आगे लिखा, 'वो बिग बॉस के घर के अंदर ही रहेंगे और हम उनकी सेहत को लेकर बिग बॉस की टीम के टच में रहेंगे। थोड़े आराम से भी काजी हिस्सा लेना जारी रख सकते हैं, सभी को एंटरटेन करना और घर में उनकी संक्रामक पॉजिटिविटी दिखाना जारी रख सकते हैं। ये हैं हमारे रॉकस्टार! हम सभी से गुजारिश करते हैं कि शांत रहें, विश्वास रखें और काजी पर अपना प्यार, प्रार्थनाएं और पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखें। हम लोग आपको जानकारी देते रहेंगे और जब वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, तो हम जानते हैं कि हमारा सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपने फुल ऑरा और कभी न रुकने वाली एनर्जी में लौट आएंगे।'
काजी की टीम ने फैंस से की गुजारिश
उन्होंने आखिर में लिखा, 'तब तक, उन्हें सपोर्ट करते रहें और प्यार को आने दें। आराम करो, ठीक हो जाओ और वापस 'दहाड़ों रॉकस्टार! हम सब आपके साथ हैं। टीम काजी।' अब इस पोस्ट से साफ हो गया है कि काजी बीच में शो छोड़कर नहीं जाने वाले हैं। इस शो में उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अब बस फैंस भी यही चाहते हैं कि काजी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।