बहरीन के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जायानी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
अगले साल चीन संभालेगा ब्रिक्स की अध्यक्षता
भारत में ब्रिक्स समिट की सफलता के बाद अब चीन को इसकी अध्यक्षता मिलेगी। शी जिनपिंग ने इस दौरान कहा कि ब्रिक्स अब अपने अगले चरण की शुरुआत करेगा। अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन संभालेगा।
ईरान और यूएई के राष्ट्रपति की बैठक
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
ब्रिक्स 2026 का साझा घोषणापत्र आया सामने
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में सभी देशों ने साझा घोषणापत्र पर सहमति जता दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज की बैठक सार्थक और रचनात्मक रही। बदलते विश्व का संचालन पुराने संस्थानों से नहीं हो सकता। रिप्रजेंटेशन, रिस्पॉन्सिवनेस और रूल मेकिंग में सुधार जरूरी है।
BRICS के अगले 20 साल का एजेंडा
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने संगठन को अगले 20 साल का एक नया एजेंडा तैयार करने की बात कही। पीएम मोदी ने एक ऐसे सिस्टम को बनाने की बात की है जिससे BRICS की निरंतरता और पॉलिसी लागू हो। साथ ही उन्होंने एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने का सुझाव रखा।
पीएम मोदी ने सभा को किया संबोधित
पीएम मोदी ने मिलकर ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करने का प्रस्ताव रखा। इन्हें अगली ब्रिक्स समिट तक ब्रिक्स रिफॉर्म रोडमैप का रूप दिया जा सकता है। इस रोडमैप में 3 मुख्य बातों पर ध्यान देने को कहा गया है- प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाने की प्रक्रिया। पीएम मोदी का कहना है कि UNSC में सुधार टाला नहीं जा सकता। वित्तीय संस्थानों में वोटिंग पावर और आर्थिक नीतियां वैश्विक आर्थिक स्थिति के मुताबिक तय होनी चाहिए।
बेलारूस के विदेश मंत्री से एस. जयशंकर की हुई मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मिले हैं। दोनों मंत्रियों ने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, पर्यटन बढ़ाने और दोनों देशों के बीच संपर्क मजबूत करने पर बातचीत की है।
दिल्ली आए वियतनाम के विदेश मंत्री
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंगमें भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वियतनाम के विदेश मंत्री इस दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और वैश्विक मुद्दों, व्यापार और बहुपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे। इससे भारत और वियतनाम के बीच रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद है।
उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन के लिए पहुंचे दिल्ली
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद कुचकारोव नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। जमशिद कुचकारोव और पीएम मोदी व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों पर विचार करेंगे।
ट्रैफिक पर पाबंदी
सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन जारी रहेगा। भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर इसका असर साफ दिखाई देगा। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ज्यादा समय रखें और अगर मुमकिन हो तो मेट्रो से सफर करें।
चीनी राष्ट्रपति का दिल्ली में हुआ स्वागत
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ब्रिक्स समिट में शामिल होने आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है। शी जिनपिंग आज शाम पौने छह बजे पीएम मोदी संग बैठक में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ईरान के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात हुई है। ये दोनों दिल्ली के ने राष्ट्रपति भवन में मिले हैं।
चीनी राष्ट्रपति का जहाज दिल्ली में हुआ लैंड
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वो पीएम मोदी से भारत-चीन संबंधों पर वार्ता करेंगे।
चीन से दिल्ली के लिए शुरू होंगी एयरलाइन सेवा
चीन की चाइना सदर्न एयरलाइंस ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है। 21 सितंबर से एयरलाइन ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर पैसेंजर फाइट फिर शुरू करेगी। करीब 6 साल बाद ये सेवा दोबारा शुरू हो रही है।
पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस संग की बैठक
पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ ब्रिक्स समिट 2026 में द्विपक्षीय बैठक की।
मलेशिया के प्रधानमंत्री संग पीएम मोदी की बैठक
पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
दिल्ली पहुंचे वियतनाम के पीएम
ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग दिल्ली पहुंच चुके हैं। नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री ने दिल्ली में उनका स्वागत किया।
इथियोपिया के प्रधानमंत्री संग पीएम मोदी की बैठक
पीएम मोदी ने 2026 ब्रिक्स समिट से प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की अदाणी से मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भारत आए हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से दिल्ली में उनकी मुलाकात हुई। इस बैठक का मकसद दक्षिण अफ्रीका और भारत के व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करना है।
बेलारूस के विदेश मंत्री का नई दिल्ली में हुआ स्वागत
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव भारत पहुंच चुके हैं। नई दिल्ली आते ही विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
शी जिनपिंग नई दिल्ली के लिए हुए रवाना
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बीजिंग से नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता काई छी और चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी उनके साथ भारत आने वाले हैं।
दिल्ली के होटल में रुकेंगे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली दौरे के दौरान होटल आईटीसी मौर्या में रुकेंगे। वहां उनके लिए खास तैयारियां की गई हैं। पुतिन के स्वागत के लिए भारतीय मिठाइयों से सजी थाली तैयार की गई है। इसके अलावा भारतीय मसालों से बनी चॉकलेट भी इस दौरान उन्हें परोसी जाएगी।
ब्रिक्स सम्मेलन का आज का शेड्यूल
ब्रिक्स सम्मेलन में 20 देशों से आए मेहमानों के साथ WHO और WTO जैसे बड़े वैश्विक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
12.30 PM: चीनी राष्ट्रपति 7 साल बाद दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं।
2:35 PM: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होगा।
4:25 PM: ब्रिक्स नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।
5:05 PM: नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र होगा और पौधरोपण का कार्यकर्म होगा।
7:30 PM: पीएम मोदी की तरफ से डिनर
भारत पहुंचे WHO के महानिदेशक
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का हिस्सा बनने के लिए WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ए गेब्रेयेसस भारत पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी और गेब्रेयेसस के बीच के संबंध बेहद अच्छे हैं। पीएम मोदी ने अप्रैल 2022 में WHO चीफ के गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि डॉ गेब्रेयेसस उनके दोस्त हैं।
भारत और चीन के संबंध पर ब्लॉगर अनास्तासिया गोल्याकोवा का बयान
भारत और चीन के संबंधों पर सभी अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। ब्लॉगर अनास्तासिया गोल्याकोवा ने कहा, 'अगर मेरा अनुमान गलत नहीं है, तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2019 के बाद से भारत नहीं आए हैं। इसके बावजूद भी दोनों नेताओं की मुलाकात होती रहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में बीजिंग का दौरा किया और अब शी जिनपिंग दिल्ली आए हैं। इससे मैं ये उम्मीद लगा पा रही हूं कि भारत और चीन के संबंध अच्छे होंगे।