'बिग बॉस' के घर में कलेश के बिना कोई दिन गुजर ही नहीं सकता। इस घर का माहौल ही कुछ ऐसा है कि दोस्त भी देखते-देखते दुश्मन बन जाते हैं। वीकेंड के वार के बाद अक्सर रिश्तों में या तो सुधार नजर आता है या फिर अच्छे-खासे रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीकेंड के वार के बाद भी देखने को मिलेगा। घर का माहौल एक बार फिर तनाव से भर जाएगा। अभी तक शो में लड़कों का अग्रेशन देखने को मिल रहा था, लेकिन अब लड़कियों की कैट फाइट्स भी शुरू हो गई हैं। आज एक तरफ माही विज और उदिति सिंह आपस में भिड़ने वाली हैं, तो दूसरी तरफ अर्शिफा खान और कनिका मान का झगड़ा देखने को मिलेगा।
माही और उदिति के बीच होगा झगड़ा
आपको बता दें, माही विज के ग्रुप में काफी दिनों से दरार देखने को मिल रही है। माही पीठ पीछे अपने दोस्तों की बुराई करती हैं और उनके दोस्त उनकी चुगलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ये मुद्दा खुद सलमान खान वीकेंड का वर पर सबके सामने उठा चुके हैं। इस बात से माही इतना नाराज हो जाएंगी कि वो उदिति की कैप्टेंसी में काम न करके उन्हें तंग करेंगी। पहले माही अपनी ड्यूटी करने से मना कर देंगी जिससे उदिति को गुस्सा आ जाएगा। इसके बाद जब उदिति उन्हें चॉपिंग का काम देंगी तो माही उससे भी इंकार कर देंगी और देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो जाएगा।
अर्शिफा और कनिका में होगी बहस
इस लड़ाई में उदिति और माही एक-दूसरे को वो सब कह देंगी जो इन्होंने अबतक अपने मन में ही रखा था। मुंह पर ये दोनों एक-दूसरे की इज्जत करती थीं, लेकिन आज वो मर्यादा भी टूट जाएगी। दूसरी तरफ कनिका मान जो अक्सर घर में शांत रहती हैं उनका झगड़ा अर्शिफा खान से होने वाला है। किचन में झूठे बर्तन को लेकर विवाद इतना बढ़ जाएगा कि अर्शिफा खान अपना आपा खो बैठेंगी। वो कई दिन से कनिका के कप को लेकर मुद्दा बना रही हैं और आज इसी को लेकर शो में बड़ा ड्रामा होने वाला है।
अर्शिफा गुस्से में होंगी बेकाबू
जब कनिका और अर्शिफा के झगड़े में गुल्लू की एंट्री होगी तो बात और बिगड़ जाएगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि अर्शिफा खान गुस्से में कुछ फेंकती हैं जो गुल्लू पर गिरता है और ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा लग रहा है आज अर्शिफा खान अपने अग्रेशन पर काबू नहीं रख पाएंगी। अब इन दोनों कैट फाइट्स में से कौन-सी इंटेंस होने वाली है, ये तो अपकमिंग एपिसोड ही बताएगा। फिलहाल प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।