'बिग बॉस 20' में अब दोनों ग्रुप की दोस्तियां टूटती हुई नजर आ रही हैं। माही विज पहले यंग के ग्रुप को धोखा दे चुकी हैं और अब दूसरे ग्रुप में भी उनकी खास बन नहीं रही। अर्शिफा खान, अमन गांधी और उदिति सिंह को माही की दोस्ती रास नहीं आ रही। ये तीनों माही की हर बात पर शक करते हैं और उनकी हर हरकत को चाल समझते हैं। वैसे ही माही भी अपने दोस्तों की पीठ पीछे बातें करने और उनका मजाक उड़ाने से बाज नहीं आतीं। ऐसे में अब उन्होंने अपने एक दोस्त को रोस्ट किया है। माही और काजी तौकीर ने अमन पर कुछ आरोप लगाए हैं। 

माही और काजी ने अमन को बताया असिस्टेंट

एक प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि माही काजी से कहती हैं कि अमन उदिति का PR बनकर ही रहेगा। वहीं, काजी भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहते हैं कि PR और PA भी और असिस्टेंट भी। काजी कहते हैं- 'अदिति ने बोला दुनिया गोल नहीं है, तो दुनिया गोल नहीं है।' इसके बाद माही मजाक में उदिति की एक्टिंग करने लगती हैं और काजी भी अमन बनकर बात करने लगता है। ये दोनों अमन और उदिति का न सिर्फ मजाक उड़ाते हैं, बल्कि अमन को असिस्टेंट तक कह डालते हैं। इन दोनों का कहना है कि अमन अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करते और जो उदिति कहती हैं उनकी हां में बस अपनी हां मिलाते हैं। 

गुल्लू पर लगा कनिका के असिस्टेंट का टैग 

इससे पहले घर के दूसरे लोग भी अमन पर ये आरोप लगा चुके हैं कि वो अपना गेम नहीं खेलते और उनके दोस्त उनका इस्तेमाल करते हैं। बार-बार अमन को लेकर सभी की ये राय सामने आ रही है। दूसरी तरफ अब गुल्लू पर भी असिस्टेंट होने का आरोप लग रहा है। वो गुल्लू जो लगातार 2 हफ्ते तक घर के कैप्टन रहें, अब उन्हें भी असिस्टेंट बता दिया गया है। गुल्लू को ये टैग अर्शिफा खान ने दिया है। अर्शिफा खान का कहना है कि गुल्लू कनिका मान के असिस्टेंट बन गए हैं। दरअसल, आज अर्शिफा खान और कनिका मान के बीच एक बड़ा झगड़ा होगा, जिसमें गुल्लू भी कूद जाएंगे और कनिका का सपोर्ट करेंगे। 

अमन और गुल्लू की आइडेंटिटी पर उठे सवाल 

इसके बाद अर्शिफा खान और गुल्लू की लड़ाई होगी और वो कनिका से कहेंगी कि कनिका अकेले आकर लड़ें और अपना अस्सिटेंट लेकर न आएं। अब इस घर में दोस्ती को अस्सिटेंट का टैग दिया जा रहा है। अगर कोई किसी का सपोर्ट करे और दोस्ती निभाए तो उसकी आइडेंटिटी पर वार करके उसे अस्सिटेंट का टैग दे दिया जाता है। ऐसे में अब घर में 2 असिस्टेंट्स घूम रहे हैं। अमन और गुल्लू के इंडिविजुअल गेम पर ये टैग सवाल उठा रहा है।