एक्ट्रेस यामी गौतम को अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए पहला नेशनल पुरस्कार मिला। उस फिल्म को उनके पति आदित्य धर द्वारा ही प्रोड्यूस किया गया था। इस कार्यक्रम में वह अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहुंची थीं। वहीं, एक्टर ममूटी को अपनी फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। हालांकि, एक्ट्रेस यामी गौतम को अकेले बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।  

क्या था 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम का रोल?

यामी गौतम का फिल्म 'आर्टिकल 370' में जूनी हक्सर का कैरेक्टर था। वह NIA अफसर थीं, जो कश्मीर में एक गुप्त मिशन को लीड कर रही थी। यह फिक्शनल बेस्ड स्टोरी अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 को हटाने की कहानी पर बेस्ड है। यह फिल्म 23 फरवरी 2024 में रीलीज़ हुई थी। इसका प्रोडक्शन आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया था। आदित्य सुहास जंभाले के साथ-साथ आदित्य धर, मोनाल ठाकर और अर्जुन धवन ने मिलकर फिल्म लिखी थी। आर्टिकल 370 में यामी गौतम और प्रियामणि के साथ स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव ततवावादी, अरुण गोविल और किरण जैसे एक्टर्स भी दिखाई दिए।  

'आर्टिकल 370' को मिले कौन-कौन से पुरस्कार?

फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी आदित्य धर को पुरस्कार मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए शाश्वत सचदेव और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए यामी गौतम को अवार्ड मिला। फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी और इसकी नेट कलेक्शन 110 करोड़ रुपए हुई।  

आदित्य धर को भी मिला पुरस्कार

बेस्ट फीचर फिल्म ' आर्टिकल 370' के लिए आदित्य धर को पुरस्कार मिला। आदित्य धर ने हाल ही में 'धुरंधर 1' और 2 डायरेक्ट की थी। उनकी इच्छा है कि अगले साल वह धुरंधर के लिए अवार्ड जीतें।  

इमोशनल दिखे आदित्य धर 

जब उनकी पत्नी यामी गौतम को उनका पहला नेशनल अवार्ड मिला तो आदित्य धर भी भावुक होते नजर आए। यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस एंड लीडिंग रोल में उनका पहला अवार्ड मिला।