WhatsApp Status Caption Edit Option News : सोशल मीडिया और मैसेजिंग की दुनिया में सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने करोड़ों यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कंपनी ने स्टेटस (Status) से जुड़ा एक ऐसा शानदार फीचर पेश किया है, जिसकी लंबे समय से यूजर्स को दरकार थी। अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हम जल्दबाजी में कोई फोटो या वीडियो स्टेटस पर लगा देते हैं, लेकिन कैप्शन में कोई स्पेलिंग मिस्टेक हो जाती है या कुछ जरूरी बात लिखना छूट जाती है। ऐसी स्थिति में अभी तक एकमात्र विकल्प यही होता था कि पूरे स्टेटस को डिलीट करके दोबारा से फोटो या वीडियो अपलोड किया जाए। लेकिन अब इस छोटी सी गलती के लिए पूरा स्टेटस हटाने का सिरदर्द हमेशा के लिए खत्म होने वाला है। व्हाट्सएप ने स्टेटस के कैप्शन को बाद में भी एडिट (सुधारने) करने की सुविधा दे दी है।

पोस्ट करने के बाद पूरे 15 मिनट का मिलेगा समय

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप ने इस नए फीचर के तहत कैप्शन एडिट करने के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की है। कोई भी यूजर अपने स्टेटस को पोस्ट करने के बाद अगले 15 मिनट के भीतर उसके कैप्शन में बदलाव कर सकता है। इस तय समय सीमा के दौरान यदि कोई शब्द गलत हो गया है, तो उसे सुधारा जा सकता है या फिर जरूरत महसूस होने पर उसमें कोई नई जानकारी भी जोड़ी जा सकती है। वैसे, एक बार जब यह 15 मिनट का वक्त पूरा हो जाएगा, उसके बाद कैप्शन को एडिट करने का विकल्प स्वतः ही हट जाएगा।

बहुत आसान है स्टेटस का कैप्शन एडिट करने का तरीका

व्हाट्सएप ने अपने यूजरों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इस नए फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान बनाया है। इसके लिए आपको अपना स्टेटस डिलीट करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए बेहद सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपने कैप्शन में सुधार कर सकते हैं:-

सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp एप्लीकेशन को ओपन करें।

इसके बाद अपने द्वारा लगाए गए उस फोटो या वीडियो स्टेटस को खोलें जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं।

  • स्टेटस के साथ दिए गए Edit के विकल्प या पेंसिल आइकन पर टैप करें।
  • अब अपनी जरूरत के मुताबिक कैप्शन में जो भी सुधार करना हो, उसे टाइप करें।
  • बदलाव करने के बाद अंत में उसे सेव (Save) कर दें।
  • धीरे-धीरे सभी यूजरों के मोबाइल तक पहुंच रहा यह नया फीचर

कंपनी धीरे-धीरे रोजआउट कर रही फीचर्स

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप अपने किसी नए अपडेट या फीचर को एक साथ दुनियाभर के सभी यूजरों के लिए रिलीज नहीं करता है। कंपनी हमेशा की तरह इस फीचर को भी चरणों में धीरे-धीरे रोलआउट कर रही। ऐसे में आपके व्हाट्सएप अकाउंट में फिलहाल कैप्शन एडिट करने का यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा तो घबराने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बहुत जल्द ऐप अपडेट होने के बाद यह फीचर आपके मोबाइल में भी एक्टिव हो जाएगा।