UP IAS Officers Transfer 2026 News : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के मकसद से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2 जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), विभिन्न विभागों के निदेशकों एवं सचिवों के साथ-साथ राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा और खनन विभाग में नई तैनाती

  • श्रीहरि प्रताप शाही (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा) को अब पंचायती राज विभाग के निदेशक पद का जिम्मा सौंपा गया है।
  • अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक (MD), पीसीडीएफ बनाया गया है।
  • प्रकाश बिंदु (पूर्व MD, पीसीडीएफ) को सचिव, चिकित्सा शिक्षा के पद पर भेजा गया है।
  • सचिन कुमार सिंह (अपर निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद) को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया है।
  • माला श्रीवास्तव से सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
  • डॉ. उज्ज्वल कुमार (पूर्व MD, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन) को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनन की कमान दी गई है।
  • जे. रीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन के पद पर तैनात किया गया है।

आवास विकास, पीसीएफ और अकादमी स्तर पर बदलाव

  • लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है।
  • आवास विकास परिषद के अपर आयुक्त नीरज शुक्ला को अब प्रबंध निदेशक, PCF की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. चंद्रभूषण (पूर्व MD, पीसीएफ) को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जिलों के सीडीओ स्तर पर फेरबदल

  • जौनपुर के सीडीओ ध्रुव खाडिया का ट्रांसफर कर उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, मऊ के पद पर भेजा गया है।
  • मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के रूप में नई भूमिका दी गई है।
  • लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह को पदोन्नत/ ट्रांसफर कर मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर नियुक्त किया गया है।

KGMU और AKTU के कुलसचिवों की अदला-बदली

  • प्रदेश के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में कुलसचिवों की आपसी अदला-बदली की गई है। 
  • किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) की कुलसचिव अर्चना गहरवार को अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का कुलसचिव बनाया गया है।
  • AKTU की कुलसचिव रीना सिंह को स्थानांतरित कर KGMU के कुलसचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।