Rahul Gandhi On SIR: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जम कर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर बोलते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं। उन्होनें और भी गंभीर आरोप लगाते हुए यहां तक कहा कि वोट चोरी से चुने गए सांसद संसद में बैठ कर कानून बना रहे हैं। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की सुरक्षा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

इससे पहले राहुल गांधी ने X पर अपनी पोस्ट में कहा है कि संविधान के खिलाफ काम करने वालों का पर्दाफाश हो चुका है और न्याय जरूर होगा। वहीं, चुनाव आयोग ने भी सामने आए आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि आयोग एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है और आयोग की आंतरिक प्रक्रिया में लिखित टिप्पणियां व सुझाव देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।