प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्मी करवा चौथ की झलक दिखाई है। प्रियंका चोपड़ा हर साल विदेश में होते हुए भी बड़े ही धूमधाम से करवा चौथ मनाती हैं। उनके लुक और पति के साथ रोमांटिक पोस्ट के भी फैंस दीवाने हैं। प्रियंका और निक जोनस साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और ऊपर से निक जिस तरह से भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट करते हैं, वो भी लोगों को काफी पसंद आता है। शादी के 8 साल बाद भी इन दोनों का रोमांस देखकर फैंस दिल हार बैठते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें 

ऐसा लगता है कि हर गुजरते दिन के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार बढ़ता जा रहा है। इस बात का सबूत है प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। प्रियंका ने अपने पति पर अब किस तरह से प्यार लुटाया है और वो निक के लिए किस तरफ एफर्ट्स कर रही हैं, ये देख फैंस भी खुश हो गए। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ पर अपने हाथ पर मेहंदी लगाई और खास बात ये है कि उन्होंने ये मेहंदी खुद ही लगाई है। 

प्रियंका चोपड़ा ने खुद लगाई करवा चौथ की मेहंदी 

एक्ट्रेस अपने हाथ पर यूनिक का डिजाइन बनाया। उन्होंने अपने पति के नाम के इनिशियल्स लिखे हैं। अलग अंदाज में प्रियंका के हाथ पर NJ बना हुआ नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी मालती के नाम के भी इनिशियल्स MM मेहंदी से बनाए हैं। इसके अलावा एक दिल, एक स्टार और एक पत्ती की बेल भी उनके हाथ पर बनी हुई दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'DIY... पिया के नाम की..। उन सभी को हैप्पी करवा चौथ जो सेलिब्रेट कर रहे हैं।'

लाल जोड़े में सजीं प्रियंका चोपड़ा 

इसके बाद प्रियंका ने एक बड़ी ही क्यूट सी फोटो शेयर की है। इसमें निक अपनी बेटी को गले लगा रहे हैं। दोनों इंडियन आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं और इस स्पेशल मोमेंट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'डैडी घर आ गए! मेरा पूरा वर्ल्ड एक ही फ्रेम में है। हैप्पी करवा चौथ।' इसके बाद चांद की पूजा करने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है। लाल जोड़े में सजकर, मांग में सिन्दूर लगाकर और गहने पहनकर, हाथों में चलनी और पूजा की थाल के साथ प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ स्माइल करते हुए पोज दिया है। साथ ही लिखा है- ओके..। मैं हर साल फिल्मी होती हूं।'