iPhone Screen Crack News : एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ (iPhone Duo) के साथ बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई है। लाखों खर्च कर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को इसकी इनर स्क्रीन के चटकने-टूटने की समस्या उठानी पड़ रही। बाजार में इस प्रीमियम डिवाइस की कीमत 3 लाख रुपए से शुरू होकर 4.5 लाख रुपए तक जाती है।
स्क्रीन क्षतिग्रस्त होने की वजह क्या?
शिकायतों के अनुसार स्क्रीन चटकने के मुख्य कारण फोन का मुड़ाव है। एक शिकायतकर्ता ने कहा है कि पहली बार फोन खोलकर इस्तेमाल करने पर स्क्रीन मुड़ने वाले भाग में दरारें आईं।
कंपनी क्या कह रही?
इस पूरे मामले पर एपल कंपनी ने बयान जारी कर इस तकनीकी खामी को स्वीकार किया है। उसने माना कि कुछ मोबाइल की इनर स्क्रीन में खराबी की शिकायतें मिली हैं। राहत की बात है कि कंपनी नया फोन देने की बात कही है। एपल ने ग्राहकों से कहा, स्क्रीन में हल्की-सी भी दिक्कत आए तो तुरंत AppleCare जाएं। कंपनी ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल हैंडसेट लांच किया था।
एपल का अब तक का सबसे बड़ा और महंगा दांव
आईफोन डुओ कंपनी के इतिहास की सबसे महंगी और विशाल डिस्प्ले वाली डिवाइस है। बाहर की तरफ 5.4-इंच का डिस्प्ले है। अंदर की ओर 7.6-इंच का विशाल डिस्प्ले है। जो किसी भी iPhone में मिलने वाला सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसके बेस मॉडल 3 लाख रुपए का है। टॉप-एंड वेरिएंट 4.50 लाख रुपए का है।