3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच फूटबाल का मैच होगा। पेले और मेस्सी ने पहले भी साल्ट लेक स्टेडियम में मैच खेल रखा है। पेले ने 1977 में अपना आखिरी प्रदर्शनी मैच कोलकाता खेला था। 2011 में मेस्सी ने भी फ्रेंडली मैच खेला था। मेस्सी हाल ही में अपने GOAT टूर में भारत आए, जहां वो साल्ट लेक स्टेडियम भी गए थे।
ब्राजील का ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ मैच
ब्राजील भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ दो दोस्ताना मैच खेलेगा। पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में और दूसरा 29 सितंबर को ब्रिसबेन के सनकॉर्प स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके बाद ब्राजील सीधा भारत पहुंचेगा और यहां 3 अक्टूबर को दोस्ताना मैच खेलेगा।
पनामा के साथ होगा भारत का मैच
बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में भारत और पनामा के बीच दोस्ताना मैच खेला जाएगा और ये मैच 26 सितम्बर को होगा। भारत का ये किसी वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम के साथ पहला मुकाबला है। पनामा अभी वर्ल्ड रैंकिग में 44 वे पोजीशन पर है। जिसके लिए भारत ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। भारत ने इसमें अनवर अली, गुरप्रीत सिंह संधू, सहल अब्दुल समद, अनिरुद्ध थापा और मनवीर सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल किए हैं।
ब्राजील की फुटबॉल टीम कुछ ऐसे होगी
ब्राजील की फुटबॉल टीम में ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो, आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगलहेस, जैर तावारेस दा सिल्वा, मार्क्विनहोस, मैथ्यूजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले, एंड्री सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डेनिलो सैंटोस, डगलस लुइज, गेब्रियल बोंटेम्पो, एंड्रिक, एस्टेवाओ, जोआओ पेड्रो और रफिन्हा शामिल हैं।