Delhi SIR Notice News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मौजूदा विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त एसएस संधू समेत कई प्रमुख मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और कई वरिष्ठ नौकरशाहों के नाम भी इस सूची में हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई और बड़े राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स को नोटिस जारी किए जाने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी लिस्ट भी शेयर की है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि नोटिस का आधार मतदाता के मौजूदा विवरण और पिछली SIR की मतदाता सूची के बीच मैपिंग नहीं होना या रिकॉर्ड में विसंगति है।

There could hardly be a more powerful illustration of the absurdity of the SIR process.

At least 50 prominent Indians - politicians, senior bureaucrats, businessmen, filmmakers, sportspersons and academics - have reportedly been served notices over issues ranging from:

• Age… pic.twitter.com/ndv1bJbw85
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera)